केंद्र सरकार ने Aarogya Setu App से निजता को खतरा बताने के विपक्ष के आरोपों को आज सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्रीय Minister Ravi Shankar Prasad ने कहा कि यह App निजता सरंक्षण के मामले में बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि यह App भारतीयों की सुरक्षा के लिए जनहित में है।
केंद्रीय IT मंत्री ने आज कहा कि इस App से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के सुरक्षा के लिए है। यहां सभी का डेटा सुरक्षित है। बता दें कि हाल के दिनों में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर इस App के जरिए लोगों के निजता से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि Aarogya Setu एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिससे निजता एवं डेटा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘Aarogya Setu एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिसे एक निजी ऑपरेटर को आउटसोर्स किया गया है तथा इसमें कोई संस्थागत जांच-परख नहीं है। इससे डेटा सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।’ गांधी ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी हमें सुरक्षित रहने में मदद कर सकती है, लेकिन नागरिकों की सहमति के बिना उन पर नजर रखने का डर नहीं होना चाहिए।’
सरकार की ओर से डिवेलप किया गया Aarogya Setu App ऐसे लोगों का पता लगाता है जो इस बीमारी से पीड़ित हैं और इनके निकट रहने वाले लोगों को इस बारे में सतर्क किया जाता है। होम मिनिस्ट्री की ओर से 1 मई को जारी नोटिफिकेशन में प्राइवेट सेक्टर के सभी एंप्लॉयीज के लिए इस ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। इस App को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है। देश में अभी तक लगभग 9 करोड़ लोगों ने यह App डाउनलोड किया है।