राशिफल: जानिए आपके सितारे क्या कहते है?

मेष- आज के दिन सकारात्मक व्यवहार रखते हुए एनर्जी को बनाएं रखना होगा। गृहणियों को आस-पड़ोस में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है. सेहत में खान-पान का बिगडा रूप आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान या पैतृक निवास पर जाना चाहिए. संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगें।

वृष- आज किसी भी काम की जल्दबाजी आपको संकट में डाल सकती है। ऑफिस में आज पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करें, इससे आपकी आय में वृद्धि होगी और पदोन्नति कि संभावना भी दिख रही है। व्यापारियों को कानूनी दांव पेंच से बचकर रहना है। महिलाओं की बात करें तो आज उन्हें संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

मिथुन- आज के दिन ऑफिस में किसी कार्य को पूर्ण करने में अधिक समय न लग जाएं इस बात का विशेष ध्यान देना है। व्यापारियों के लिए विदेशी स्थानों से आय के उत्तम योग बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े निवेशकों से लाभ मिलेगा। इसी ओर डॉक्टर की सलाहानुसार कैल्शियम की दवा खाते हो तो भी उसे खाना न भूलें। संतान को लेकर चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार और उसकी संगति पर ध्यान देना चाहिए।

कर्क- आज के दिन मन को संयमित एवं नियंत्रित करके रखना होगा, मन आलस्य और लग्जरी की ओर आकर्षित हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे बॉस आपकी सार्वजनिक प्रशंसा कर सकते हैं। आपके साझा संसाधनों में वृद्धि होगी और ये आपको तरक्की की ओर लेकर जाएंगी। आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है। लेकिन साथ ही घरेलू सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद मिलने के पूरे आसार दिख रहे हैं।

सिंह- आज के दिन गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके कार्यों को और सरल कर देगा। कर्मक्षेत्र में नयी-नयी चुनौतियां मिल सकती है इससे परेशान होने के बजाय कुछ नया सीखना चाहिए। बॉस के द्वारा कहीं गयी बातों को गंभीरता से लें अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में आज दिन सामान्य रहेगा। इस माह का अंत आपको पारिवारिक रूप से शांति देना वाला हो सकता है।

कन्या- आज के दिन गुरुजन एवं घर के वरिष्ठ से आपको महत्वपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी वर्ग को समस्याओं से बाहर निकलने के लिए होशियारी, चतुर और कूटनीति के दांव-पेंचों की ज़रूरत है। स्वास्थ्य में कोई समस्या लगातार परेशान कर रही है तो उसे गंभीरता से लें और उससे निजात पाने का रास्ता भी खोजना चाहिए।

तुला- आज के दिन आपको कठोर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने कि योजना तैयार करनी होगी। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आपको आज के दिन अच्छे लोगों से संपर्क साधना होगा। सेहत की बात करें तो आज बुखार व हरारत कि स्थिति रह सकती है जिनको पहले से ही समस्या है उन्हें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। परिवार में यदि किसी को व्यक्तिगत समस्याएं है तो उनसे बात कर समस्या का समाधान निकालना होगा।

वृश्चिक– आज के दिन दूसरों के भरोसे को बनाएं रखना होगा आपकी एक छोटी सी गलती रिश्तों के डोर को कमजोर कर सकती है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहने वाला है लेकिन वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों का सहयोग आपके कार्य को जल्द ही पूरा कर देगा। थोक के व्यापारियों को बड़ा मुनाफ़ा हाथ लग सकता है आज के दिन यदि कोई डील पर जा रहें हैं तो पुरी तैयारी कर के जाएं।

धनु- आज के दिन आपका सकारात्मक प्रयास अवश्य सफल होगा। ऑफिस में महिला सहकर्मियों का सम्मान करें उनसे किसी भी तरह का वाद-विवाद करने से बचना होगा। प्लास्टिक के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। जो लोग नया व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं उसके लिए समय उपयुक्त है।

मकर- आज के दिन सारा ध्यान खुद को अपडेट करने में लगाना होगा वहीं दूसरी ओर परिवार को भी समय देना पड़ सकता है, क्योंकि आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसे हाथ से जाने न दें। व्यापार कि बात करें तो कार्य के चलते थोड़ा सा भार रहेगा। जिम्मेदारयां बढ़ेगी और ऐसा लगेगा की सारी जिम्मेदारीयां आप पर है।

कुंभ- आज के दिन सुख-सुविधाओं से संबंधित कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं, खासकर इलेक्ट्रानिक से संबंधित चीजें लेना उत्तम रहेगा। ऑफिस में विवादों से बचकर रहना होगा वहीं दूसरी ओर कुछ चुनौंतिया मिलेंगी जिसको धैर्य के साथ सुलझाना चाहिए। जो व्यापारी बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहें हैं उनको उचित ब्याज पर धन उपलब्ध होने कि संभावना है लेकिन एक विशेष बात पर ध्यान देना चाहिए कि कागजी कार्यवाही ठीक से हो।

मीन- आज के दिन सभी से सकारात्मक ऊर्जा और प्रसन्नता के साथ मिलना चाहिए, आपका प्रसन्नता से भरा चेहरा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। ऑफिस के पेन्डिंग काम निपटाने होंगे, आपकी लगन और मेहनत से सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। नये व्यापार कि नीतियों में आपको फूक-फूक कर कदम रखना होगा, अन्य व्यापारियों से प्रतियोगिता कि लड़ाई में दूर रहना चाहिए। स्वास्थ्य कि बात करें तो अस्थमा के रोगियों को सचेत रहना होगा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1