राशिफल: कहते है आपके सितारे?

मेष- आज मन कुछ परेशान हो सकता है लेकिन आपको धैर्य और निराशा को हावी नहीं होने देना है क्योंकि दोपहर तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ऑफिस से निकलने समय मन मुताबिक काम न होने पर मूड न खराब करें। पुराने बॉस नौकरी का ऑफर दे सकते हैं। महिलाओं को कटु वचन बोलने से परहेज करना चाहिए। ऐसा कोई भी आहार न लें जिससे स्वास्थ्य खराब हो। यदि किसी भी प्रकार का नशा करते हैं तो उसे आत्मबल के साथ छोड़ने का सफल प्रयास करने चाहिए।

वृष- आज सभी परेशानियों को किनारे करते हुए शांत चित्त से बैठना चाहिए। व्यापारियों को अधिक लाभ के प्रति कोई भी बड़ा सौदा उधार करने से बचना होगा। घर कि महिलाएं यदि कई दिनों से माईके नहीं जा पा रही हो तो आज उन्हें जाना चाहिए। परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। किसी गरीब परिवार को विद्या व विद्या से संबंधित चीजों का दान करें उनके आशीर्वाद से आपका मानसिक तनाव दूर होगा।

मिथुन- आज के दिन ग्रहों की स्थिति अनावश्यक शंका उत्पन्न कर सकती है। ऑफिस के महत्वपूर्ण कागज़ात संभाल कर रखने चाहिए। जिन लोगों का कोई पैतृक कार्य है उनको आज अपने कारोबार में मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावनाएं है। महिलाओं को दिन भर एक्टिव रहना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में संतुलित मात्रा में ही समय खर्च करें अन्यथा घरेलू महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं।

कर्क- आज के दिन अनावश्यक रुप से क्रोध करने से बचना चाहिए। वास्तव में आप बड़े ही बैलेंस स्वभाव के व्यक्ति हैं यही स्वभाव को बनाएं रखना है। बात सही हो या गलत बोलते समय इस बात का ध्यान रखें कि कौन सी बात कैसे कहनी है। सेल्स से जुड़े लोगों का आज टार्गेट पूरा हो सकता है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को ग्राहकों कि सुविधाओं का ध्यान रखना होगा।

सिंह- आज का दिन सकारात्मक विचारों के साथ प्रारम्भ करें। प्रैक्टिकल तरीके से सभी कार्य करना होगा। आज के दिन बुद्धि व तर्क द्वारा लिए गये निर्णय से भविष्य में बहुत लाभ होगा। जो महिलाएं बाहर कार्य करती है, उनकी उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। जो लोग तकनीकी संबंधित कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन मुनाफ़े से भरा हो सकता है।

कन्या- आपका मस्तिष्क बहुत तेज कार्य करेगा आज इसे इधर-उधर की बात में न लगाते हुए किसी महत्वपूर्ण कार्य में लगाना चाहिए। जो लोग बड़े विभागों में कार्यरत हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। सरकार की ओर से आपको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। जो महिलाएं कोई स्वरोजगार प्रारम्भ करना चाहती हैं तो आज उसको लेकर निर्णय लेना चाहिए।

तुला – आज के दिन कार्यभार अधिक रहेगा जिसे थोड़ा सा तनाव भी हो सकता है लेकिन सभी के सहयोग से कार्य बन जाएंगे। ऑफिस में यदि महिला बॉस है या सहयोगी है तो उनसे आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। अपने कार्य में टेक्नोलॉजी का पूरा प्रयोग करना होगा जिससे आपके कार्य सरल होंगे। कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक– दिन की शुरुआत नियमबद्ध होकर करनी होगी। जो भी कार्य करें उनमें लापरवाही बिल्कुल न बरतें। आज एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी से ऐसा मजाक न करें, जिससे उसके दिल को चोट पहुंचे। ऑफिस कि बात करें तो आज सभी कार्यों को समय से निपटाए। फल का सेवन अधिक करें।

धनु- आज के दिन मष्तिस्क को हाई अलर्ट पर रखना होगा हो सकता है कुछ ऐसे लोग मिलें जो भविष्य का लाभ दिखा कर आपको ठग लें। यदि कोई बड़ा मुनाफ़ा लेकर आता है तो बिना किसी वरिष्ठ की सलाह के कोई निर्णय न लें। ऑफिस में आज आपको एक साथ कई जिम्मदारीयां उठानी पड़ सकती है।

मकर- आज के दिन प्रकाश की भांति आपको चमकना होगा। अपने व्यक्तित्व व ज्ञान के माध्यम लोग आपकी ओर आकर्षित रहेंगें। वहीं दूसरी ओर आपको धन के महत्व को समझना होगा बेवजह की फ़िजूल ख़कर्मक्षेत्र की बात र्ची आने वाले समय के लिए ठीक नहीं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको मोटे अनाज का अधिक सेवन करना चाहिए, यह आपके पाचन तंत्र के लिए अति महत्वपूर्ण है।

कुंभ- आज के दिन आपका सरल व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न रखने वाला है। करियर की बात करें तो आज ऑफिस में आपको तेजी के साथ सभी कार्यों को करना है। हो सकता है आपका कोई रुका हुआ कार्य किसी महिला सहयोगी के द्वारा पूरा हो जाए। बिज़नेस में यदि कई दिनों से घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो आज ही कार्य की बारीकता से जांच करनी चाहिए ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए आज आपको इसका कारण मिल जाएगा।

मीन– मन प्रसन्नचित रहेगा जिससे आपके कार्य भी बनते दिखाई दे रहें हैं। ऑफिस में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। प्रापर्टी का बिजनेस करने वालों कि कोई बड़ी डील क्लोज होती नजर आ रही है जिससे उनको बड़े लाभ होगें। घर कि महिलाएं शॉपिंग के लिए मार्केट जाएं, रूपसज्जा से संबंधित वस्तुएं अवश्य खरीदें। छात्रों को आज आलस्य से बचना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1