जानिए क्या कहती है आपकी राशि…

मेष- आज के दिन आलस्य कुछ हावी होता नजर आएगा जिसके चलते आपका कार्य में मन नहीं लगने वाला और कार्य भी पूरा होने संदेह है, चूकिं भाग्य का आपको पूरा सपोर्ट मिल रहा है इसलिए ऑफिस में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। घर के आस-पास वाले मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहिए. आपकी माता को सेहत की समस्या हो सकती है।

वृष- आज के दिन जिन लोगों का जन्मदिन है उनको परिवार वालों की तरफ से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। उन लोगों से पुनः संबंध स्थापित होंगे, जिनसे कई समय से बोलचाल बंद चल रही थी। ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि अपने कार्य में तेजी बनाए रखें कोशिश करें कि कोई भी कार्य पेंडिंग न हो।

मिथुन- आज के दिन ऊर्जावान रहना है और पॉजटिव विचारों का दामन नहीं छोड़ना है। मन में भविष्य को लेकर शंका रहेगी। आज की स्थिति को देखते हुए भविष्य की कल्पना करना गलत होगा। सेहत में आज चेस्ट इन्फेक्शन को लेकर सजग रहना होगा। परिवार में सबसे उम्रदराज महिला का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कर्क- आज के दिन आपको किसी बात पर बहुत ज्यादा रिएक्ट नहीं करना चाहिए वह बात दुख की हो या खुशी की एक संतुलन बनाकर दिन गुजारना होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, हो सकता है जो कार्य पूरे हो जाएं उन्हें पुनः करना पड़े।

सिंह- आज के दिन सभी के साथ आपको मेल-मिलाप बनाकर चलना होगा दूसरों के प्रति अनावश्यक रूप से शंका करने से बचें। करियर से जुड़े लोगों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा सेहत की बात करें तो आज पेट से संबंधित परेशानियों को लेकर सजग रहना होगा। परिवार के भविष्य को लेकर व्यर्थ की चिंता आपको परेशान कर सकती है वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

कन्या- आज के दिन आपको प्रसन्न रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी प्रसन्न रखना होगा। आज के दिन कुछ धर्म-कर्म करने पर भी ध्यान देना चाहिए, अपने पाठ-पूजा में राम नाम का जाप करना आपको मानसिक शांति देगा। नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में ऊर्जा दिखानी होगी।

तुला – आज के दिन मस्तिष्क का पूर्ण प्रयोग करना होगा। ग्रहों की चाल को देखते हुए आज आपके मन में कार्य को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे जिनका प्रयोग आप ऑफिस में करेंगे। ऑफिस में यदि कोई प्रेजेंटेशन है तो आज अच्छे से तैयारी करके जाएं क्योंकि परफॉर्मेंस को देखते हुए उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। हेल्थ में आज स्वच्छता को लेकर ध्यान देना है, खासकर पानी को लेकर क्योंकि डिहाइड्रेशन होने की आशंका है। संतान के साथ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक- आज मन इधर-उधर की बातों में लग सकता है लेकिन वहीं दूसरी ओर आपको क्रोध के प्रति सचेत रहना होगा। ऑफिस की बात करें तो टेक्नॉलजि का पूरा प्रयोग करना चाहिए। सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों का अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। व्यापारियों को अपने कर्मचारियों पर पैनी निगाह रखनी होगी, वहीं दूसरी ओर उनसे बहुत ताल-मेल बना कर चलने की जरूरत है।

धनु- आज के दिन आपको गलत संगति व नशे से दूर रहना चाहिए। आज कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो आपको नकारात्मकता की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे, स्थितियों को समझते हुए आपको इन सभी बातों के लिए सजग रहना होगा। सेहत की आज बात करें तो जो लोग सिगरेट व तम्बाकू का सेवन करते हैं उन्हें मुख में कोई समस्या हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए बहुत जरूरी है।

मकर- आज के दिन दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, यानी कुछ लोग आज आपको उकसा सकते हैं, जिससे की आप क्रोध में आकर दूसरों से विवाद तक कर लेगें। आज कुछ छोटा सा ही सही लेकिन दान अवश्य करें, जो आपके पुण्यों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको यूरिन से संबंधित समस्याओं के प्रति अलर्ट रहना होगा।

कुम्भ- आज के दिन घर हो या बाहर आपको सभी प्रकार के दुर्घटनाओं से बच के रहना होगा, जो लोग लंबी दूरी की यात्रा पर निकले हैं खासकर उनको बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है। सेहत में आज बाहर की बनी चीजें खाना आप को नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार के लिए यदि कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज रुक जाना चाहिए।

मीन- आज के दिन अपने मूल सिद्धांत से डिगना नहीं है, क्योंकि कई लोगों ऐसे मिलेगें जो गलत बात को भी सही साबित कर आपको भ्रमित कर सकते हैं। कैरियर की बात करें तो जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं उनको बिना सोचे-समझे आज किसी निर्णय पर नहीं जाना चाहिए। हो सकता है कि आज लिया गया निर्णय आपका गलत पड़ जाएं। बिजनेस के लिए यदि कोई लोन लेना चाह रहे हैं तो आज उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1