राशिफल: 5 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष– आज के दिन खुद में काफी फुर्ती और ताज़गी का अनुभव करने वाले हैं। आपने यदि कई दिनों से किसी नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्लान किया है तो इस ओर कदम उठाना चाहिए। जो लोग कार्य की अधिकता के चलते आज भी ऑफिस जा रहें हैं या घर से ही कार्य को ऑपरेट कर रहें हैं, उनको निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि ग्रहों के हिसाब से आपके आय में वृद्धि हो सकती है।

वृष- आज के दिन यदि कहीं यात्रा पर जाने का विचार है तो जा सकते हैं यात्रा सुखद होगी। वहीं दूसरी ओर आपको जीवन के प्रति कुछ नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से बचना चाहिए। हो सकता है आपको ऐसा प्रतीत होने लगे की अभी तक जो भी प्रयास किए हैं उनमें सफलता नहीं मिल पा रही है तो ऐसे विचारों को महत्व देने से बचना होगा। व्यापार की बात करें तो जिन लोगों का व्यापार कुछ मंदी में चल रहा था उन्हें अब जोर लगा देना चाहिए मनचाही सफलता मिल सकती है। हेल्थ में पेट से संबंधित दिक्कतों से सतर्क रहें।

मिथुन- आज के दिन परिवार वालों के साथ अधिक समय व्यतीत करना चाहिए। नशा और नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूर रहना आज बेहद जरूरी है। नौकरी की बात करें तो जो लोग टार्गेट से संबंधित कार्य करते हैं उन्हें अपने नेटवर्क को तलाशने की जरूरत है। बिज़नेस पार्टनर के साथ आर्थिक मामलों में बहस होने की आशंका है। विद्यार्थी वर्ग को विलासिता पूर्ण लाइफ स्टाइल जीने की इच्छा से दूरी बनाएं रखनी होगी.

कर्क- आज के दिन अनेक स्रोतों से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। शेयर मार्केट में यदि आपने धन निवेश कर रखा है, तो इस ओर अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है। लेकिन मुनाफ़े को योजनाबद्ध तरीके से इस्तेमाल करना होगा अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज मनचाहा काम मिलने की संभावना है। व्यापार में नये पार्टनर्स जुड़ सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी होगें।

सिंह- आज के दिन किसी दिखावे में न आएं ऐसा करना आपको आर्थिक रूप से हानि पहुंचा सकता है। घर हो या ऑफिस महिलाओं के साथ व्यवहार अच्छा रखें। ऑफिस कि बात करें तो आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। जिन लोगों ने किसी नयी कंपनी में अपना रिज्यूम दे रखा है तो उन्हें वहां से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। व्यापारी वर्ग कार्य को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर पाने में असफल हो सकते हैं। सेहत में आज के दिन हृदय रोगियों को अलर्ट रहना होगा।

कन्या- आज के दिन अपने किये गये कर्मों के फलस्वरूप आपको परिणाम मिल सकता है वह सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूप में देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अपनी ग़लतियों को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेना मुश्किलों में डाल सकता है। हेल्थ में आज मानसिक रोगों के प्रति अलर्ट रहना होग। संतान के पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

तुला- आज के दिन समाजिक कार्यों में आपको हिस्सा लेना चाहिए हो सके तो आर्थिक रूप से किसी की मदद करना अति उत्तम रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा जोर पकड़ सकती है। जो लोग विदेशी कंपनियों में कार्यरत हैं उन्हें कंपनी की ओर से अच्छा बोनस मिल सकता है। पारिवारिक माहौल आज काफी अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक– आज के दिन अपनी वाणी पर बहुत संयम बरतने की जरूरत है, आपकी तीखी वाणी विवादों को हवा दे सकती है। कई नकारात्मक ग्रहों का आप पर रूल चल रहा है। जिसे देखते हुए हर परिस्थिति में मौन रहना होगा। मार्केटिंग से जुड़े हुये लोगों को आज बेहतर अवसर मिल सकते हैं। पिता के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ होगा। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है।

धनु- आज के दिन आपकी किहीं ग़लतियों के चलते आपको दूसरों के सामने अपमान जनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़े क्योंकि ऐसा करना कानून के दरवाजे तक पहुंचा सकता है। मनोरंजन और कला के क्षेत्र से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है, इस ओर ध्यान देना चाहिए। व्यापारियों को बड़े निवेश करने से बचना होगा। गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से चढ़ते व उतरते समय ध्यान रखना होगा।

मकर- आज के दिन हो सकता है आपके पास कार्यभार अधिक रहें और दूसरों की जिम्मेदारी भी आपको ही उठानी पड़ जाएं। ऐसी स्थिति में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, सभी कार्यों को प्रसन्नता के साथ करना चाहिए। ऑफिस में आज के दिन दूसरों के मामलों में उलझने से मानहानि हो सकती है। बिज़नेस करने वालों को ग्राहकों के साथ सौम्य व्यवहार रखना होगा अन्यथा वो आपसे नाराज हो सकते हैं। हेल्थ की बात करें तो अपनी दिनचर्या को नियमबद्ध बनाना होगा, यही आपको स्वास्थ्य लाभ देगी।

कुम्भ- आज के दिन निवेश करने से आर्थिक लाभ कि उम्मीद है। रुके हुये कामों को निपटाने के लिए अपनी बुद्धि कौशल का प्रयोग करना होगा। नौकरी से जुड़े लोगों को मीटिंग के चलते ऑफिस जाना पड़े तो अवश्य जाएं। उच्चाधिकारियों से रिलेशन मजबूत होंगे। अगर प्रमोशन लिस्ट में आपका नाम है तो इस ओर शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जो लोग फाइनेंस संबंधित बिज़नेस करते हैं उनको लॉस होने की आशंका है।

मीन- आज के दिन मेहनत का परिणाम कुछ कम प्राप्त होने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर काम के बजाय दूसरी अन्य गतिविधियों में मन ज्यादा लग सकता है। नये कार्य कि शुरुआत दिन के प्रारम्भ से करें संभवतः सकारात्मक परिणाम मिलेगें। खाने-पीने का व्यापार करने वालों को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए, ग्राहकों कि पसंद और नापसंद का भी ध्यान दें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गला खराब व टांसिल जैसी समस्या होने की आशंका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1