टूट गया Alia भट्ट और Ranbir कपूर का रिश्ता?

आलिया भट्ट और Ranbir कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ परेशान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो Ranbir और Alia के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं खबरें तो ये तक हैं कि दोनों का Breakup हो गया है, और Breakup की वजह बताई जा रही है Ranbir का व्यवहार।

Alia के लिए Ranbir का बर्ताव कुछ ठीक नहीं है इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया है। वहीं स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो, कोरोना वायरस की वजह से Ranbir बीते दिनो मुंबई में ही थे, लेकिन तब भी दोनों के बीच ना कोई मुलाकात हुई ना बात हुई। हालांकि ईटीटाइम्स ने इस कपल से जुड़े सोर्स से बात की तो उन्होंने इन खबरों को महज़ अफवाह बताया है। ये सारी रिपोर्ट्स बेबुनियाद और झूठी हैं। Ranbir और Alia अब भी साथ हैं।


Alia ने बीती 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन बहन शाहीन भट्ट और अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया। लेकिन उसके बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई जिसमें Ranbir कपूर उन्हें किस करते नजर आ रहे थे। उस फोटो में रणबीर और Alia के अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी थे। फोटो को नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। लेकिन अब खबरें ये हैं कि Ranbir तो Alia की बर्थडे पार्टी में शामिल ही नहीं हुए। ऐसे में ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि वो फोटो Alia के बर्थडे पार्टी के दौरान की थी या फिर किसी और दिन की।

वर्क फ्रंट की बात करें तो Alia और Ranbir जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा Alia संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1