एक्टर शाहबाज़ ख़ान पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप

वेटरन एक्टर संजय ख़ान के बेहद चर्चित टीवी शो टीपू सुल्तान से लोकप्रिय हुए शाहबाज़ ख़ान मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस शिकायत दर्ज़ करवाई गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 और 509 के तहत FIR दर्ज़ करवाई गयी है। शाहबाज़ पर एक महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोप है। पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। शाहबाज़ फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें द सोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान, चंद्रकांता, बेताल पचीसी, द ग्रेट मराठा जैसे धारावाहिकों में अहम रोल निभाने के लिए जाना जाता है।

शाहबाज़ ख़ान ने टीपू सुल्तान में हैदर अली का किरदार निभाया था, जो काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। टीपू के किरदार में ख़ुद संजय ख़ान थे। हाल ही में शाहबाज़ को राम सिया के लव कुश, तेनाली राम और दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली में देखा गया है। राम सिया के लव कुश में उन्होंने राजा जनक का रोल निभाया था। तेनाली राम में बाबर और सलीम-अनारकली में अकबर के रोल में नज़र आये थे।

मनोरंजन उद्योग जगत में पिछले कुछ वक़्त से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी पर मॉलेस्टेशन के गंभीर आरोप लगे हों। पिछले दिनों कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर ऐसा ही आरोप लगा था। मी टू मूवमेंट के शुरू होने के बाद छेड़छाड़ के ऐसे कई मामले भी सतह पर आये, जिनके बारे में पता नहीं था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1