ayodhya ram janmbhoomi

अयोध्या: रामलला के पुजारी व 16 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

अयोध्या में राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। वह प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। इसके साथ ही राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी Corona संक्रमित हो गए हैं।
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम पर Corona संकट मंडराने लगा है। राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। वह प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का शिष्य हैं। इसके साथ ही राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी Corona संक्रमित हो गए हैं।

राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। इन्हीं 4 पुजारियों में से एक पुजारी प्रदीप दास की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। उन्होंने होम क्वारनटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिन्हें क्वारनटीन किया गया है।

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम पांच अगस्त को होने वाला है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 200 लोग शिरकत करने वाले हैं। Corona के कारण भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए अधिक लोगों को न्योता नहीं जा रहा है। सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Corona के कारण भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए जन्म भूमि परिसर में 50-50 लोगों के अलग-अलग ब्लॉक में करीब 200 लोग मौजूद होंगे। 50 की संख्या में देश के बड़े साधु-संत मौजूद रहेंगे, 50 की संख्या में देश के बड़े नेता और आंदोलन से जुड़े लोग रहेंगे। इनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह शामिल हैं।

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन यूं तो पांच अगस्त को होगा, मगर तीन अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो जाएगा। यहां दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की जाएगी कि वो अपने घरों के बाहर दिए जलाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1