गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटके

गुजरात में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले Congress को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक और Congress विधायक Brijesh Merja ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले पार्टी के 2 विधायकों अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने इस्तीफा दिया था। स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार भी कर लिए हैं। अब Rajyasabha चुनाव में कांग्रेस के लिए 2 सीटें निकालना भी मुश्किल है जबकि BJP 3 पर जीतती नजर आ रही है।


मुश्किल वक्त और परीक्षा की घड़ी में गुजरात Congress को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। मार्च से अब तक 8 Congress विधायक विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद ग्रैंड ओल्ड पार्टी में अब सिर्फ 65 विधायक रह गए हैं। गुजरात विधानसभा में अब कुल 172 सदस्य हैं और 10 सीटें खाली हैं। Gujarat की 4 सीटों पर 19 जून को Rajyasabha चुनाव होने हैं। इनमें से तीन सीटें फिलहाल BJP के पास हैं जबकि एक Congress के खाते में।


राज्यसभा 4 सीटों के लिए BJP के 3 और Congress के 2 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। अब तक के गणित के लिहाज से BJP सिर्फ 2 सीटें ही जीत सकती थी लेकिन Congress के 8 विधायकों के इस्तीफे के बाद अब तीसरी सीट पर भी उसका पलड़ा भारी होता दिख रहा है। अब चौथी सीट के लिए दूसरी प्राथमिकता के आधार वोट पड़ेंगे जिससे BJP के बाजी मारने की संभावना अधिक है।

नियमों के अनुसार, गुजरात Rajyasabha की एक सीट जीतने के लिए एक उम्मीदवार को सिंगल ट्रांसफरेबल वोट (STV) के तहत 37 वोट की दरकार है। BJP के पास अभी 103 विधायक हैं जबकि राज्यसभा के लिए उसने अभय भारद्वाज, रमीलाबेन बारा और नरहारी अमीन को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर Congress ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को उम्मीदवार है।

कांग्रेस को Rajyasabha की 2 सीटें जीतने के लिए 74 विधायक चाहिए लेकिन अब उसके पास 65 अपने और 3 दूसरी पार्टियों के जोड़े तो भी 68 ही होते हैं। यह भी तय नहीं है कि ये तीनों विधायक Congress को समर्थन देंगे या नहीं। इस लिहाज से Congress के लिए दूसरी सीट पर जीतना लगभग नामुमकिन है। कांग्रेस अब अपने विधायकों की बदौलत से अभी एक सीट ही निकालती दिख रही है। यानी शक्ति सिंह और भरत सिंह में से एक की बलि तय है।

विधानसभा में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायक, एक NCP और एक निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी शामिल हैं। इस्तीफों के दौर में Congress और BJP की नजर अब इन विधायकों के वोट पर टिकी हैं।

राज्यसभा में एक उम्मीदवार को चुने जाने के लिए न्यूनतम कितने वोट चाहिए यह वोटों की गिनती और सीटों की संख्या पर निर्भर करता है। Gujarat में 182 सदस्य हैं। एक कैंडिडेट को राज्यसभा पहुंचने के लिए कितने विधायकों का समर्थन मिलना चाहिए इसके लिए एक फॉर्म्युला तय है। कुल विधायकों की संख्या को Rajyasabha के लिए जितने सदस्य चुने जाने हैं, उसमें एक जोड़कर विभाजित किया जाता है। Gujarat के मामले में 182 को 5 से विभाजित करेंगे तो 36.4 यानी 37 होगा।

एक सदस्य को जीतने के लिए 37 पहली पसंद के वोटों की जरूरत होगी। इसके अलावा वोट देने वाले हर विधायक को यह भी बताना होता है कि उसकी पहली पसंद और दूसरी पसंद का कैंडिडेट कौन है। अगर कैंडिडेट को पहली प्राथमिकता का वोट मिल जाता है तो वो वह विजयी होता है नहीं तो इसके लिए दूसरी पसंद के आधार पर चयन होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1