केरल से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके एम.पी. वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीती रात 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोझिकोड के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों की माने तो गुरुवार रात करीब 8.30 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई और करीब रात 11 बजे उनका निधन हो गया। बता दें एम.पी. वीरेंद्र कुमार मलयाली भाषा में निकने वाले अखबर मातृभूमि के मैनेजिंग डायरेक्ट और पीटीआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर भी थे। इसके अलावा वीरेंद्र कुमार पहली बार 1987 में केरल विधानसभा का चुनाव जीता था। साथ ही दो बार कोझिकोड से 1996 और 2004 में लोकसभा से भी सांसद चुने गए थे। वीरेंद्र कुमार लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के समर्थन से इंडिपेंडेंट कैंडिडेट थे। उन्हें मार्च 2018 में केरल से राज्यसभा सांसद के लिए चुना गया था। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह उनका अंतिम संस्कार वायनाड में किया जाएगा।

