मुसलमानों पर पड़ा इसका प्रभाव तो करूंगा विरोध- रजनीकांत

देश भर में CAA और NRC को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच इसे लेकर रजनीकांत का बड़ा बयान सामने आया है। रजनीकांत ने आज CAA और NRC का समर्थन कर दिया है। रजनीकांत ने CAA को लेकर कहा कि ये एक्ट देश नागरिकों को प्रभावित नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि NPR देश के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, ”नागरिक संशोधन बिल हमारे देश के नागरिकों को प्रभावित नहीं करेगा। अगर ये बिल देश के नागरिकों को प्रभावित करेगा तो मैं पहला शख्स होंगा जो इसके विरोध में खड़ा होउंगा। NPR जरूरी है, देश में रह रहे बाहरी लोगों को पहचानने के लिए। ये पहले ही साफ कर दिया गया है कि NRC फिलहाल लागू नहीं किया जा रहा।”

रजनीकांत से पहले कई अन्य सेलेब्स जिनमें अनुपम खेर जैसे सितारे शामिल हैं इस बिल का समर्थन कर चुके हैं। वहीं, सेलेब्स का एक बड़ा तबका है जो इसके विरोध में आवाज उठा रहा है। जिनमें स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप और नसीरूद्दीन शाह जैसे नामी कलाकार शामिल हैं।

रजनीकांत का ये बयान तब आया है जब देश की राजधानी में इसके खिलाफ काफी जोर शोर से विरोध किया जा रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में इस एक्ट को लेकर पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1