गुरूवार देर रात देश के कई राज्यों में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टी ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। बरसात और ओले पड़ने से मध्य प्रदेश और हरियाणा में फसलें बर्बाद हो गई हैं। राजधानी दिल्ली समेत करीब पूरे उत्तर भारत में बारिश और कई राज्यों में हुई ओलावृष्टी से जहां तापमान में गिरावट आई है तो वहीं मध्य प्रदेश और हरियाणा में ओले के कारण खेतों में खड़ी फसलों को खासा नुक्सान हुआ है। इसके अलावा देर रात हुई बारिश ने सिर्फ फसलों को ही नहीं बल्कि हजारों टन यूरिया को भी नुकसान पहुंचाया है। इस वजह से भी किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। हरियाणा के कई जिलों में भी किसान बे-मौसम बरसात से बेहाल हैं हरियाणा के पुन्हाना जिले की अनाज मंडी में रखा हजारों क्विंटल धान बारिश की वजह से बेकार हो गया। इतना ही नहीं हरियाणा में ओलावृष्टि की वजह से सरसों की फसल, टमाटर, बैंगन जैसी सब्जियों के खेत भी बर्बाद हो गए।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
