maharashtra

महाराष्ट्र-यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मुंबई के कई इलाकों में भरा पानी

महाराष्ट्र, बिहार और यूपी सहित 12 राज्यों में आज (गुरुवार को) बारिश और आंधी का अलर्ट है। महाराष्ट्र के पालघर में बारिश का रेड अलर्ट तो मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी आज मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। साथ ही, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है। वहीं, ठाणे में आज IMD ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कई इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों से बेवजह घरों से ना निकलने की अपील की गई है।

दिल्ली में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
इसके अलावा, गुजरात, मध्य प्रदेश और असम में भी जमकर बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं, दिल्ली-NCR में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज सुबह मौसम में हुए बदलाव के कारण दिल्ली में सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे। दिल्ली के कई इलाकों में फिलहाल तेज बारिश हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग में 4 जुलाई से मानसून का अलर्ट जारी किया था। मगर 2 दिन पहले हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दी है।

मुंबई के बांद्रा और जुहू में कई जगह सड़कें जलमग्न
सबसे बुरा हाल इन दिनों महाराष्ट्र का है, जहां मुंबई से लेकर बांद्रा और जुहू तक सड़कें पानी में गायब हो चुकी हैं। लगातार बारिश के बीच पेड़ गिर रहे हैं। ज्यादा पानी भरने की वजह से सबवे बंद करने पड़ रहे हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। वसई-विरार में तेज बारिश के बाद नाले उफान पर आ गए हैं और दो कारें पानी में खिलौने की तरह बह गईं। हालांकि, गनीमत रही कि कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई और किसी को चोट नहीं आई। लेकिन लगातार बारिश से इलाके में काफी नुकसान हुआ है।

अंधेरी के सबवे में भर गया था बारिश का पानी
बता दें कि बीती रात से मुंबई में बारिश जारी है। मुंबई शहर में 134 मिलीमीटर, पूर्व उपनगर में 164 मिलीमीटर और पश्चिम उपनगर में 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, मुंबई के अंधेरी सबवे में सुबह 4 बजे पानी भरा था, जिसके चलते ट्रैफिक कुछ देर के लिए बंद था लेकिन अब पानी कम होने के बाद ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है। किंग्स सर्कल के इलाके में सड़क के एक हिस्से में पानी जमा है लेकिन यातायत प्रभावित नहीं हुआ है। साथ ही, कुर्ला के निचले इलाके में पानी भरा है। उप नगरीय रेल सेवा सामान्य रूप से चल रही है।

ठाणे के निचले इलाकों में भी बनी जलभराव की स्थिति
भारी बारिश के बाद ठाणे के निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भरा है, जिस वजह से गाड़ियां बीच सड़क पर ही बंद हो जा रही हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। पूरे मुंबई में बुधवार को भी जोरदार बारिश दर्ज की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1