Rahul Gandhi Foreign Trips Row: Rahul Gandhi की विदेश यात्राओं को लेकर Bharatiya Janata Party ने कई सवाल उठाए हैं। पार्टी सांसद Sambit Patra ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राहुल गांधी ने पिछले 22 वर्षों में 54 विदेश दौरे किए, जिन पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। BJP का कहना है कि यह रकम उनकी घोषित आय से करीब पांच गुना ज्यादा है। पात्रा के अनुसार, राहुल गांधी लंबे समय से निर्वाचित पद पर रहे हैं और उनकी विदेश यात्राएं सार्वजनिक रिकॉर्ड में दर्ज हैं, लेकिन इन दौरों पर हुए खर्च की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हर विदेश यात्रा में राहुल गांधी के साथ 3 से 4 लोग मौजूद रहते थे।
राहुल गांधी ने विदेश यात्राओं पर इनकम से 5 गुना कैसे किया खर्च?
Sambit Patra ने दावा किया कि 2013-14 से 2022-23 के बीच Rahul Gandhi की कुल आय करीब 11 करोड़ रुपये रही, जबकि विदेश यात्राओं पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च होने का आरोप लगाया जा रहा है। BJP ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कैसे हुआ और क्या इन दौरों के लिए किसी विदेशी संस्था या कंपनी से फंडिंग ली गई थी। पार्टी ने यह भी पूछा कि अगर ऐसा हुआ, तो क्या सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
किस साल में राहुल गांधी ने कितने पैसे कमाए और कितने खर्च किए?
Sambit Patra ने आरोप लगाया कि Rahul Gandhi की विदेश यात्राओं पर हुआ खर्च उनकी आय के मुकाबले काफी ज्यादा रहा। उनके मुताबिक, अलग-अलग वर्षों में राहुल गांधी की आय 1 से 1.5 करोड़ रुपये के बीच रही, जबकि विदेश दौरों पर कई करोड़ रुपये खर्च किए गए। पात्रा ने दावा किया कि 2014-15 में विदेश यात्राओं पर करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि बाद के वर्षों में भी यह आंकड़ा करोड़ों में बना रहा। BJP ने इन खर्चों के स्रोत को लेकर सवाल उठाए हैं।
20 साल में कितनी बढ़ी राहुल गांधी की संपत्ति?
Bharatiya Janata Party सांसद Sambit Patra ने दावा किया कि Rahul Gandhi ने 2004 के चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 55.58 लाख रुपये बताई थी, जबकि 2024 में यह बढ़कर करीब 21 करोड़ रुपये हो गई। BJP ने सवाल उठाया कि विदेश यात्राओं पर भारी खर्च के बावजूद उनकी संपत्ति और आय में लगातार बढ़ोतरी कैसे हुई। पार्टी ने इन पैसों के स्रोत को लेकर भी जवाब मांगा है।
