Hathras Gangrape

Hathras Case: सच छुपाने के लिए दरिंदगी पर उतरा प्रशासन- राहुल

हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi योगी सरकार पर हमलावर हैं। इस बार उन्होंने हाथरस में मीडिया के एंट्री को बैन किए जाने को लेकर निशाना साधा है। Rahul Gandhi ने कहा कि यूपी प्रशासन सच छुपाने के लिए दरिंदगी पर उतर चुका है।

राहल गांधी ने ट्वीट किया कि UP प्रशासन सच छुपाने के लिए दरिंदगी पर उतर चुका है। ना तो हमें, ना मीडिया को पीड़िता के परिवार को मिलने दिया और ना उन्हें बाहर आने दे रहे हैं। ऊपर से परिवारजनों के साथ मार-पीट और बर्बरता। कोई भी भारतीय ऐसे बरताव का समर्थन नहीं कर सकता।

गांव में मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। किसी नेता को जाने नहीं दिया जा रहा है। खुद DM जाकर परिवार से धमकी भरे अंदाज में बात कर रहे हैं। पहले गुरुवार को Rahul Gandhi , प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोका गया। अब शुक्रवार को TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। इतना ही नहीं अब पीड़िता के गांव में मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है।

शुक्रवार को ही लखनऊ में इस मसले पर प्रदर्शन कर रहे सपा के नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट आई, SP प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को भी चोटें आई हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी गुरुवार को हाथरस जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा से आगे नहीं जाने दिया था। दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi वाड्रा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। ग्रेटर नोएडा के पास यूपी पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई थी। हिरासत में लेने के बाद राहुल और Priyanka Gandhi को एक्सप्रेस-वे पर F-1 गेस्ट हाउस में ले जाया गया था। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1