MODI GOVERNMENT

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरा, कहा- ‘आने वाले तीन-चार महीनों में…’

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान महंगाई, बेरोजगारी और संविधान की सुरक्षा के मुद्दों पर घेरते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला.

महंगाई को लेकर सरकार को घेरा

बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से बने बारातघर का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत डेली यूज की जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘देश का आम नागरिक आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही है.’

‘आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा देश’ – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दावा किया कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘देश में एक बड़ा आर्थिक तूफान आया है. आने वाले तीन-चार महीनों में आप ऐसी महंगाई देखेंगे जो पहले कभी नहीं देखी होगी. आप खुद देखना कि आने वाले समय में गैस, धान और तेल के दाम कहां पहुंचते हैं.’

‘संविधान बचाने की जरूरत’

राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ खोखले नारों से कुछ नहीं होने वाला है, आज सबसे बड़ी जरूरत इस देश के संविधान की रक्षा करने की है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और इनका पूरा संगठन गद्दार है. इन लोगों ने देश के संविधान को बेचने का काम किया है. मोदी, अमित शाह और आरएसएस ने मिलकर संविधान के सारे नियम-कानूनों को खत्म कर दिया है.’

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान के पूरे आर्थिक सिस्टम को बेच दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘मोदी ने देश के आर्थिक ऊंचे ढांचे और सिस्टम को उद्योगपतियों और अमेरिका के हाथों सौंप दिया है. अब प्रधानमंत्री कहते हैं कि विदेश मत जाइए और सोना मत खरीदिए.’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1