PM Giorgia Meloni

पीएम मोदी के मेलोनी को तोहफे में ‘मेलोडी’ देने पर आया उसकी कंपनी Parle का प्रतिक्रिया, यहां जानिए क्या कहा

प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली की PM Giorgia Meloni को स्पेशल गिफ्ट के रूप में ‘मेलोडी’ टॉफी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसको लेकर मेलोडी बनाने वाली मशहूर कंपनी Parle ने भी रिएक्शन दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। जानें Parle कंपनी ने इस पर क्या रिएक्शन दिया है।

मेलोडी के गिफ्ट पर Parle कंपनी की प्रतिक्रिया
बता दें कि Parle कंपनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर PM मोदी और मेलोनी का मेलोडी वाला वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा है, ‘Sweetening Relationships Since 1983.’ इसका मतलब है कि हम रिश्तों को 1983 से मधुर बना रहे हैं।

लोगों को पसंद आ रहा Parle का क्रिएटिव रिएक्शन
गौरतलब है कि सोशल मीडिया यूजर्स को Parle कंपनी की तरफ से पोस्ट किया गया यह क्रिएटिव रिएक्शन बहुत पसंद आ रहा है। लोग इसको भारत और इटली दोस्ती से जोड़कर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और इटली की PM मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो, पहले भी इंटरनेट पर काफी चर्चा में रह चुके हैं। ऐसे में ‘Melodi’ टॉफी गिफ्ट में दिए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेलोनी ने शेयर किया मेलोडी का वीडियो
गौरतलब है कि पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली की धरती पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान, इटली में अपनी समकक्ष मेलोनी को गिफ्ट के तौर पर मेलोडी टॉफी दी। इसका वीडियो मेलोनी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा, ‘उपहार के लिए शुक्रिया।’

इटली की PM को पसंद आया मेलोडी का टेस्ट
इस वीडियो में PM मोदी के साथ दिख रहीं मेलोनी कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं। एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1