rajasthan

Pushkar Mela: अजमेर में संस्कृति के रंगों में रंगा पुष्कर मेला,जहां आकर देख सकते हैं कला और संस्कृति का अनूठा संगम….

Pushkar Mela: नवंबर माह में घूमने के लिए अगर आप किसी अच्छे डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो पुष्कर इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है, जहां कल यानी 1 नवंबर से शुरू हो रहा है पुष्कर मेला। (Pushkar Mela) यह हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को शरद ऋतु में सात दिनों तक आयोजित किया जाता है। पुष्कर भारत के राजस्थान (Rajasthan) राज्य के अजमेर ज़िले में स्थित एक शहर है। पुष्कर खासतौर से अपने पशु मेले की वजह से दुनियाभर में मशहूर है जिसे देखने देश-विदेश से सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। तो एक बार तो इस मेले को देखना बनता है।


पुष्कर मेला (Pushkar Mela) राजस्थान (Rajasthan) का सबसे मशहूर फेस्टिवल है। जो इस बार 01 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर तक चलेगा। रेत में सजे-धजे ऊंटों के चलते और करतब करते हुए देखने का एक्सपीरियंस ही अलग है। इस मेले में आकर आप कला और संस्कृति के अनूठा संगम देख सकते हैं। सुबह से लेकर शाम तक यहां इतने प्रकार के कार्यक्रम होते हैं कि आपको बोर होने का वक्त ही नहीं मिलेगा। मेले से आप हैंडीक्राॅफ्ट चीज़ें, ज्वैलरी और कई प्रकार के सामान खरीद सकते हैं। यहां से आप राजस्थान के राइका और राबारी समुदाय द्वारा बनाए गए ऊंट के ऊन से बने शाॅल और गर्म कपड़े खरीद सकते हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1