Punjab Bird Flu

Bird Flu: पंजाब में अन्‍य राज्‍यों से मीट, चिकन और अंडा बैन

पंजाब सरकार ने दूसरे राज्य में आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार ने यह फैसला हरियाणा की तरफ से पोल्ट्री पदार्थों व अंडों को पंजाब में डंप करने की सूचना के तहत किया है। हरियाणा में Bird Flu फैसले की सूचना है। हरियाणा सरकार ने पंचकूला के बरवाला में 1.66 लाख मुर्गे व मुर्गियों को मारने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, पौंग डैम में 293 विदेशी पक्षी और बरनाला में 25 तोते मृत मिले।

पंजाब सरकार ने यह प्रतिबंध 7 दिनों के लिए लगाया है। यह जानकारी पशुपालन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंजूआ ने दी। बता दें कि पंजाब में Bird Flu के कारण पंजाब में अंडे और पोल्‍ट्री उत्‍पादों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है और इनकी दरें गिर गई हैं।

पशुपालन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ ने बताया कि पंजाब में अभी तक Bird Flu का कोई केस नहीं है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि पंजाब में दूसरे राज्यों से आने वाले बर्ड, चिकन व अंडे को लाने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक फिलहाल सात दिनों के लिए लगाई गई है। उसके बाद इसका रिव्यू किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि हरियाणा के किसान अपनी मुर्गियों को पंजाब में डंप करने की कोशिश में थे। हरियाणा सरकार ने Bird Flu के मद्देनजर संदिग्ध क्षेत्रों में मुर्गियों को मारने के आदेश दिए है। विभाग के डायरेक्टर डा. एचएस काहलो का कहना है कि पंजाब में सभी जिलों में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जहां पर एक नोडल आफिसर व रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं, Bird Flu को लेकर पोल्ट्री फार्मों को मालिकों को भी जागरूक किया जा रहा है।


काहलो ने दोहराया कि पके हुए चिकन या अंडे से Bird Flu का कोई खतरा नहीं है। 70 डिग्री तापमान पर जाकर फ्लू मर जाता है, जबकि खाना 100 डिग्री पर जाकर ही पकता है। काहलो ने कहा कि अभी तक पंजाब में किसी भी पोल्ट्री फार्म में कोई भी Bird Flu इनफैक्टेड बर्ड नहीं मिला है।

पौंग डैम में 293 विदेशी पक्षी और बरनाला में 25 तोते मरे

दूसरी ओर, शुक्रवार को पौंग डैम वेटलैंड 293 और विदेशी पक्षियों की मौत हो गई। बरनाला में भी 25 तोते मरे मिले हैं। आशंका है कि इनकी मौत भी Bird Flu के चलते हुई है। फिलहाल सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। पुष्टि रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। शुक्रवार को पौंग बांध के धमेटा रेंज में 22 और नगरोटां सूरियां रेंज में 273 पक्षी मृत मिले। अब तक यहां 3702 प¨रदों की मौत हो चुकी हैं।


28 दिसंबर से पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। वन रेंज अफसर राहुल एम रिहाणे ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। झील के आसपास आने पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी गई है। उधर, बरनाला जिले की तपा अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के आफिस के सामने शुक्रवार को 25 तोते मृत मिले। इसकी सूचना मार्केट कमेटी के सदस्यों ने वेटरनरी विभाग को दी।

वेटरनरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. कृष्ण कुमार टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि करीब 25 तोते मृत मिले हैं। कुछ तोते जीवित गिरे पड़े थे। सैंपल जालंधर लैब में भेज दिए गए हैं। मृत तोतों को वेटरनरी टीम ने जमीन में दफना दिया है। कृष्ण कुमार ने कहा कि फिलहाल इसे बर्ड फ्लू से जोड़ना जल्दबाजी होगी। फिलहाल में पंजाब में अभी मुर्गे-मुर्गियों में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। दूसरी तरफ बर्ड फ्लू की दहशत के चलते पंजाब में अंडे व चिकन की मार्केट पर असर पड़ रहा है। रेट काफी कम हो गए हैं।


हरियाणा के 57 सैंपलों में से 5 में Bird Flu की पुष्टि

उधर, जालंधर स्थित नॉर्दर्न रीजनल डिजीज डायगनोस्टि लैबोरेटरी में हरियाणा के 57 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। 5 में Bird Flu की पुष्टि हुई है। आधिकारिक पुष्टि भोपाल लैब से होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1