‘बिग बॉस 13’ पर लगा अश्‍लीलता फैलाने का आरोप, शो के खिलाफ हुई नारेबाजी

‘बिग बॉस’ के सीजन 13 पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि टीवी सीरियल बिग बॉस सीजन-13 में खुलेआम अश्लीलता व फूहड़ता का प्रसारण कर भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष अनुभव द्विवेदी ने बताया कि यह शो नैतिकता की तमाम सीमाएं लांघ चुका है। जिसके प्रसारण से युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और बच्चे भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने शो को बंद करने की मांग की है।

इस शो को घरेलू माहौल में देखना मुश्किल है और हमारे देश के पुराने पारंपरिक सामजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। टीआरपी और मुनाफे की लालच में ‘बिग बॉस’ टीवी चैनल के जरिए देश में सामाजिक समरसता को खत्म कर रहा है। जिसे भारत जैसे देश की विविध संस्कृति वाले देश में कतई अनुमति नहीं दी जा सकती है।’

इसके अलावा ट्विटर पर भी बिग बॉस 13 और सलमान खान जबरदस्त ट्रेंड कर रहे थे। बिग बॉस फॉलो करने वाले लोगों को भी सलमान खान का रवैया पसंद नहीं आया। लोगों ने सलमान पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना है कि सलमान बेवजह कंटेस्टेंट शहनाज को सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि वीकेंड का वार में सलमान खान को देखकर लगता है कि वो अपना ही शो फॉलो नहीं करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1