लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का घर होगा प्रियंका गांधी का नया आशियाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी लखनऊ में अपने लिए एक नया घर ढूंढ लिया है। वह कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शीला कौल के बंगले का उपयोग अपने आवास के तौर पर करेंगी। यह बंगला गोखले मार्ग पर स्थित सालों से बंद पड़ा है। अब इसे प्रियंका गांधी के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बंगला सरकारी कॉलोनी से घिरा हुआ है। माना जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश में अब ज्यादा वक्त बिताएंगी।

शीला कौल दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थीं। वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साले और प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। कौल 1995-196 में हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि आगामी समय में प्रियंका गांधी लखनऊ में हर महीने कम से कम एक सप्ताह जरूर रहेंगी। दो अक्टूबर को लखनऊ में पदयात्रा के लिए शामिल होने के लिए आईं प्रियंका ने इस बंगले का दौरा किया था और वहां कुछ वक्त भी बिताया था।

हालांकि बंगले को अभी तक एसपीजी ने मंजूरी नहीं दी है। घर के सभी सुरक्षा मानदंडों पर खरे उतरने के बाद ही एसपीजी मंजूरी देगा। वहीं सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने के लिए चारदीवारी की ऊंचाई और बढ़ानी होगी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1