Prateek Yadav

Prateek Yadav Last Rites: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, आंखों में आंसू लिए ससुर ने दी मुखाग्नि

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ के भैसाकुंड में अंतिम संस्कार हो गया है. प्रतीक यादव के ससुर यानी अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इस दौरान अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे.

बुधवार सुबह, 13 मई को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया था. महज 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलों में शोक पसर गया है. कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के तमाम नेताओं ने इस पर दुख जताया है.

प्रतीक यादव के निधन पर जताया दुख
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रतीक के अचानक निधन पर दुख जताया. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “ये बहुत दुखद घड़ी है. प्रतीक यादव असमय हमारे बीच से चले गए. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दें.” वहीं ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पत्नी और बच्चों में लगाया था और कुछ बड़ा करना चाहते हैं.

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये दुखद घटना है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं परिवार को दुख शक्ति दें. उनसे मेरी कभी मुलाक़ात नहीं हुई थी. यूपी की राज्यमंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि वो एक अच्छे इंसान था. मेरा तो उनसे व्यक्तिगत परिचय भी था. उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी, लोगों से अच्छी तरह से मिलते थे.

बीजेपी के पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे. बीजेपी के प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि ये परिवार से लिए मुश्किल समय है. बीजेपी पूरी संवेदनशीलता और समर्थन के साथ अपर्णा यादव और उनके परिवार के साथ है.

समाजवादी पार्टी के नेता दीपक मिश्रा ने कहा, “जिस तरह से प्रतीक यादव का निधन हुआ, इतनी कम उम्र में किसी की भी मौत नहीं होनी चाहिए. भगवान ऐसी मौत किसी को न दे. प्रतीक बहुत ही नेक इंसान थे. समाजसेवी मुकेश बहादुर सिंह ने कहा कि ये बहुत दुखद है. ईश्वर परिवार को इतना बड़ा दुख सहने की शक्ति दे.

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के गोपाल राय ने कहा, “मैं सीधे आगरा से आ रहा हूं. सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि इतनी कम उम्र में, एक सम्मानित परिवार का बेटा जो मुलायम सिंह के परिवार का सदस्य था, गुजर गया, बेहद दुखद है.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1