delhi weather

दिल्ली-एनसीआर में खुशनुमा हुआ मौसम,जानें अन्य राज्यों का हाल

उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। फिलहाल दक्षिणी राज्यों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
घने कोहरे की संभावना
पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, असम और मिजोरम में घने कोहरे का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में भी घना कोहरा राहगीरों की मुश्किलें बढ़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अलविदा!
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी जाती दिख रही है। यहां तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही खिली धूप भी गर्माहट दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1