तुर्की के इस्तांबुल में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के वक्त रनवे पर पेगासस एयरलाइन्स के यात्री विमान के फिसल जाने से ये बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में प्लेन का पूरा हिस्सा अलग हो गया, और तीन हिस्सों में टूट गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई। विमान में कुल 177 यात्री सवार थे। सूत्रो की माने तो मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा हुआ। इस भयानक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 157 यात्रियों के घायल होने की खबर है। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

