Indian Railways Local Train

कल से महिलाएं भी ट्रेनों में कर सकेंगी यात्रा-पीयूष गोयल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कल यानी 21 अक्‍टूबर से महिलाएं भी Local Train में सफर कर सकेंगी। दरअसल, Corona संकट के बीच महिलाओं के मुंबई लोकल से सफर करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने बताया कि Indian Railways ने महिलाओं को सब-अर्बन ट्रेनों में यात्रा की मंजूरी दे दी है। महिलाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और फिर शाम 7 बजे के बाद लोकल ट्रेनों से यात्रा कर सकेंगी।

गोयल ने कहा, हम पहले से ही इसके लिए तैयार थे,गोयल ने ट्वीट में कहा कि हम हमेशा से इसके लिए तैयार थे। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में पत्र मिलने के बाद हमने मुंबई लोकल से महिलाओं को भी यात्रा की अनुमति दे दी है। बता दें कि इस समय Corona संकट को ध्‍यान में रखते हुए केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों समेत विशेष श्रेणी के लोगों को ही Local Train से यात्रा करने की अनुमति है। इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने दोनों जोनल रेलवे को इस बारे में खत लिखा था।


इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने बृहस्पतिवार को दोनों जोनल रेलवे को भेजे पत्रों में कहा था कि महिला यात्रियों को मुंबई लोकल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे से सेवाओं के अंत तक Local Train सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों से अनुरोध किया था कि वे सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में Local Train में यात्रा करने की अनुमति दें। इसके बाद रेलवे ने महिलाओं को नवरात्रि का तोहफा देते हुए मुंबई Local Train में सफर की मंजूरी दे दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1