UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022

CM योगी का समाज के दुश्मनों को चेतावनी-बोले- चौराहों पर लगेगी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में महिला, बहन व बेटियों के साथ बढ़ते अपराध को लेकर बेहद गंभीर हो चुके मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को बलरामपुर में बड़ी घोषणा की। देवीपाटन मंदिर में मत्था टेकने के बाद बलरामपुर में रिजर्व पुलिस लाइन में सीएम Yogi Adityanath ने मिशन शक्ति का आगाज किया।

सीएम Yogi Adityanath ने रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में कहा कि मिशन शक्ति के तहत प्रदेश भर में शोहदों व मनचलों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ की जाएगी। इसके साथ ही सभ्य समाज के दुश्मनों की तस्वीर चौराहों पर लगेगी। उन्होंने कहाकि बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा एवं विघटनकारियों को कठोर सजा का संदेश देने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने वादा किया कि बिटिया के दुष्कर्मियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र ही कठोर सजा दिलाई जाएगी। CM योगी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। प्रदेश के सभी थानों में एक विशेष कमरे में महिला हेल्पडेस्क बनाया जाएगा। यहां महिला अधिकारी व सिपाही की तैनाती होगी।


उन्होंने कहा कि यह बड़ा अभियान 3 चरण में 180 दिनों तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के 24 विभागों का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान से अंतरराष्ट्रीय व स्थानीय सामाजिक संगठन अभियान से जुड़ेंगे। सीएम Yogi Adityanath ने कहा कि शक्ति के स्वरूप का अहसास कराने के लिए यूपी में अब 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के गैंसड़ी क्षेत्र में हुई घटना दु:खद है। बिटिया के साथ बर्बरता की गई है। उस बेटी के सम्मान तथा अपार श्रद्धा के लिए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत बलरामपुर देवीधाम से की गई है।


मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता है, जिन्हें देश में गरीबों का उत्थान अच्छा नहीं लगता है, वो ही लोग सरकार की नीतियों पर भी प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। वो देश की सुरक्षा के सामने स्वयं प्रश्न खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग देश के दुश्मनों की भाषा बोलने का कार्य कर रहे हैं।


आज उत्तर प्रदेश में 1,75,000 टेस्ट प्रतिदिन कर रहा है, Corona वॉरियर्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर कोई भारत की सफलता पर उंगली उठाकर भारत के दुश्मनों के साथ खड़ा होता है तो उनकी निष्ठा पर प्रश्न खड़ा होना स्वा​भाविक है।

इससे पहले मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मिशन शक्ति का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान अयोध्या से आए कलाकारों व स्थानीय विद्यालय की छात्राओं के स्वागत नृत्य के बाद CM ने बटन दबाकर महिला शक्ति के लोगों का अनावरण किया। लघु फिल्म के माध्यम से मिशन शक्ति की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1