Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav

बीजेपी राज में उत्तर प्रदेश की जनता बुरी तरह त्रस्त-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि उत्तर प्रदेश में BJP राज में जनता बुरी तरह त्रस्त है। कमजोरों पर BJP सरकार की दहशतगर्दी इतनी बढ़ी हुई है कि लोग विधान भवन के सामने ही आत्मदाह करने को मजबूर हो रहे हैं। जनता महंगाई, बेकारी, लूट, हत्या व अपहरण से डरी और सहमी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिलाओं और बच्चियों को आए दिन छेड़छाड़ और दुष्कर्म का शिकार होना पड़ रहा है।

SP अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। हर मोर्चे पर विफलता के नाते वे आगामी आम चुनाव में टिक नहीं पाएंगे इसलिए इन दिनों वे बिहार में चुनाव प्रचार में लग गए हैं। न यहां रहेंगे, न जनता की चीख पुकार सुनाई देगी। दलितों पर अत्याचार के मामले सभी हदों को पार कर गए हैं।


सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि BJP के पास कोई योजना नहीं होने से इसका नेतृत्व हताशा में डूब गया है। मुख्यमंत्री ने यह फार्मूला अपना रखा है ‘जनता के नाम जो समाजवादी पार्टी का काम, बस उसे कर लेना है अपने नाम।’ समाजवादी सरकार ने कैंसर अस्पताल बनवाया, चार साल होने को है BJP सरकार सोई रही। अब जब विदाई की बेला आ गई है तो मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री समाजवादी सरकार के काम पर अपने नाम का पत्थर लगवा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1