आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की जंग अब बेहद दिलचस्प हो गई है। इसी बीच पंजाब किंग्स को अहम मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली है। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के दो प्रमुख विदेशी खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं, जिससे करो या मरो की भिड़ंत में पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आने लगा है।
23 मई को BRSABV Ekana Cricket Stadium में होने वाले अहम मुकाबले से पहले Lucknow Super Giants को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mitchell Marsh टीम कैंप से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनकी अनुपस्थिति की आधिकारिक वजह अब तक सामने नहीं आई है। वहीं इससे पहले Aiden Markram भी निजी कारणों के चलते स्वदेश लौट गए थे, जिसकी पुष्टि कप्तान Rishabh Pant ने की थी। ऐसे में टीम के दो प्रमुख बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी Punjab Kings के लिए राहत की खबर मानी जा रही है, क्योंकि इस सीजन LSG की बल्लेबाजी में सबसे अहम भूमिका इन्हीं खिलाड़ियों ने निभाई थी।
LSG के सबसे बड़े मैच विनर रहे मार्श
Mitchell Marsh इस सीजन Lucknow Super Giants के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 13 पारियों में 563 रन बनाए और हाल के मुकाबलों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। RCB के खिलाफ शतक लगाने के अलावा उन्होंने CSK और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी दमदार पारियां खेलीं। ऐसे में उनके बाहर होने से LSG की बल्लेबाजी कमजोर पड़ सकती है। अब टीम को नई ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा करना होगा, जहां युवा बल्लेबाज Arshin Kulkarni को Josh Inglis के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।
पंजाब के पास आखिरी मौका
Punjab Kings की प्लेऑफ उम्मीदें अभी कायम हैं, लेकिन टीम के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है। Shreyas Iyer की कप्तानी वाली पंजाब को पहले हर हाल में Lucknow Super Giants को मात देनी होगी। इसके साथ ही टीम की नजर दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी रहेगी, जहां राजस्थान रॉयल्स से मुंबई इंडियंस की जीत और कोलकाता नाइट राइडर्स की सीमित जीत पंजाब के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दूसरी ओर LSG की कोशिश सीजन का अंत बेहतर स्थिति के साथ करने और पॉइंट्स टेबल में नीचे रहने से बचने की होगी।
