Bharat Tiwari

पप्पू यादव ने बिहार सरकार से मांगा इस्तीफा, कहा- भरत तिवारी को मिले शहीद का दर्जा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने मांग की है कि भरत तिवारी (Bharat Tiwari) को शहीद का दर्जा मिले. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह मांग की और साथ ही सम्राट सरकार (Samrat Government) से भी इस्तीफा मांगा. भरत तिवारी को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि वो अपराधी नहीं था, शूटर नहीं था, वो गैंग नहीं चलाता था, लोगों के लिए वो आवाज उठाता था.

पप्पू यादव ने कहा, “सभी बीजेपी के मंत्री-नेता एनकाउंटर पर बोल रहे हैं तो सरकार को इस्तीफा देना चाहिए. बगैर सरकार के इशारे पर बलि का बकरा आप किसको बना रहे हैं? सरकार के बगैर, हेडक्वार्टर के बगैर ये एनकाउंटर नहीं हो सकता है. ये जांच करनी चाहिए कि हेडक्वार्टर से मोबाइल पर भोजपुर के एसपी-डीएसपी किसके किसके संपर्क में थे.”

सांसद ने कहा, “बीजेपी के मंत्री और बीजेपी के नेता ये बोल रहे हैं कि एनकाउंटर हुआ है तो आप शहीद की घोषणा करवाइए. सीबीआई जांच करवाइए.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1