Pakistan Jet violates Indian space

ड्रोन के बाद अब पुंछ LoC पर दिखा पाकिस्तानी Fighter जेट, अलर्ट जारी

भारतीय सीमांत क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की घटना के बाद आज पुंछ नियंत्रण रेखा पर Pak Fighter Jet देखा गया। नियंत्रण रेखा के पास Fighter Jet दिखने के बाद सेना ने सीमा सुरक्षा में तैनात सेना को अलर्ट जारी कर दिया है। सेना यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वास्तव में यह किस तरह का जेट था।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तड़के की है। सीमा पर तैनात जवानों ने Fighter Jet की आवाज के साथ आसमान में धुंए की एक श्रृंखला देखी। नियंत्रण रेखा के पास से गुजरा यह Fighter Jet पाकिस्तानी दिख रहा था। इससे पहले की सेना इस कार्रवाई के खिलाफ कोई कदम उठाती Fighter Jet हवा में ओझल हो गया। अब सेना यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि पाकिस्तान Fighter Jet की यह उड़ान प्रशिक्षण के लिए थी यां फिर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए इस पर कोई जासूसी उपक्रण भी लगे हुए थे। हालांकि इस कार्रवाई के बाद सीमा पर तैनात जवानों व नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।


आपको जानकारी हो कि पिछले एक सप्ताह से पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की नापाक हरकतें कर रहा है। पिछले आठ दिनों में जम्मू में ड्रोन से टोह लेने के 3 मामले हो चुके हैं। जम्मू के सीमावर्ती अरनिया के समीप स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के सतर्क जवानों ने गत शनिवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन को देखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने ड्रोन पर गोलियां भी बरसाई। गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी ड्रोन वापिस पाकिस्तान लौट गया।


पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को 9.10 बजे सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा के नजदीक आते देखा। इसके तुरंत बाद जवानों ने ड्रोन पर गोलियां भी बरसाई। इस घटना के तुरंत बाद सीमा के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला दिया गया है। रविवार सुबह भी BSF के जवानों की ओर से सीमा के आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।


सीमा प्रहरियों ने 20 नवंबर को सांबा सेक्टर में भी दो बार ड्रोन को सीमा के नजदीक उड़ते देखा था। गत 20 जून को BSF के जवानों ने हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी से हथियार लेकर आ रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था जो भारतीय सीमा में टोह ले रहा था। पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की साजिश रच रहा है लेकिन हर बार भारतीय सेना के सतर्क जवान पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को विफल करते आ रहे हैं।

हाल ही में नगरोटा के बन टोल प्लाजा में भी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर आने वाले चारों आतंकवादियों को मार गिराया था। भारतीय सीमा पर बढ़ी चौकसी से पाकिस्तान हताश हो गया है। यही वजह है कि अब तक पाकिस्तान की ओर से 3000 से अधिक बार सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1