NEET Re Exam Guidelines 2026

21 तारीख को नीट री-एग्जाम में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी चेकिंग

NEET Re Exam Guidelines 2026: देशभर में 03 मई को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने परीक्षा को रद किया और दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने का फैसला लिया। अब नीट यूजी की परीक्षा 21 जून, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। बता दें, परीक्षा पेन पेपर मोड में ही आयोजित कराई जाएगी। हालांकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा है।

नया क्या है
टेलीग्राम बैन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने नीट यूजी परीक्षा का सुरक्षित ढंग से आयोजित करवाने के लिए टेलीग्राम ऐप पर अस्थाई रोक लगा दी है। इसके अलावा, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और 03 मई वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड नीट री-एग्जाम के लिए मान्य नहीं होंगे।

परीक्षा दिन की डिटेल
रविवार 21 जून, 2026 दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक
पेन पेपर मोड
दिव्यांग छात्रों को 6:20 बजे तक मिलेगा समय।
एग्जाम डाटा
22.79 लाख उम्मीदवार।
भारत के 551 शहर और 14 अंतरराष्ट्रीय शहर।
NEET के सुचारू संचालन के लिए 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी तैनात।
परीक्षा वाले दिन के लिए सुरक्षा
शहर-स्तर के कामकाज के लिए 674 कोऑर्डिनेटर
परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए 6,669 ऑब्जर्वर
सभी केंद्रों पर CCTV, यह सेंट्रल कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे
सोशल मीडिया पर लगातार नजर, CBI/I4C के पास शिकायतें दर्ज
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर
पेपर को सुरक्षित रूप से लाने और ले जाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और एस्कॉर्ट टीमों के साथ तालमेल
GPS-ट्रैक और पुलिस एस्कॉर्ट वाली ट्रांसपोर्ट व्यवस्था

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा
आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
अनिवार्य तलाशी
हाई-सेंसिटिविटी मेटल डिटेक्टर
फिंगरप्रिंट की क्वालिटी खराब होने या बायोमेट्रिक फेल होने की स्थिति में मैन्युअल पहचान और अंडरटेकिंग
परीक्षा केंद्र में सुविधा
सभी केंद्रों पर जेनरेटर बैकअप और पंखे।
केंद्र पर पीने का पानी, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधा।
पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति
डायबिटिक उम्मीदवारों को शुगर टैबलेट या केला/सेब/संतरा ले जाने की अनुमति
हर परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी
परीक्षा से पहले मौसम संबंधी गाइडलाइंस जारी
उम्मीदवारों से एडमिट कार्ड पर परीक्षा का पता दोबारा जांचने का आग्रह

परीक्षा केंद्र में प्रवेश
छात्रों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
गेट ठीक दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे।
साथ लाएं: प्रिंटेड एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो ID, पासपोर्ट साइज 2 फोटो।
अगर धार्मिक/पारंपरिक कपड़े या पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहने हैं, तो तलाशी के लिए जल्दी रिपोर्ट करें।
क्या साथ न लाएं
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, वॉलेट, गहने, खाने-पीने का सामान, धातु की चीजे
एडवाइजरी
NTA ने छात्रों और अभिभावकों से पेपर लीक होने की अफवाहों पर भरोसा न करने को कहा है। साथ ही एनटीए ने छात्रों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी मिलने पर तुरंत NTA या साइबर-क्राइम अधिकारियों को सूचित करें।
छात्रों को ड्रेस कोड और ले जाने की अनुमति वाली चीजों के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इनकी सूची neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
हेल्पलाइन (सुबह 10 बजे से शाम 5:15 बजे तक): 011-40759000/011-69227700

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1