Protest

CEC के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- “ज्ञानेश, अब इस्तीफा देने का समय”

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता संसद परिसर से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च करने निकले।

विपक्षी सांसदों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इसी मुद्दे पर विपक्ष चुनाव आयोग से जवाब और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है। चुनाव आयोग ने हालांकि मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज किया है।

मार्च के दौरान संसद से चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर रोक दिया। यह जगह नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच चुनाव आयोग की तरफ जाने वाले रास्ते पर है। बैरिकेडिंग के बाद कई सांसद सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।

इसी दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए लिखा, “Gyanesh, it’s done, bro. Time to resign.” यानी राहुल गांधी ने सीधे तौर पर उनके इस्तीफे की मांग दोहराई।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर भी सामने आई।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच SIR, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर राजनीतिक टकराव और तेज होता दिखाई दे रहा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले CEC को अंतरिम रूप से निलंबित करने की मांग पर तत्काल आदेश देने से इनकार किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1