बीजेपी की आंख का पानी सूख चुका-प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि एक तरफ प्याज के दाम आसमान छूं रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ किसानों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। देश में प्याज के बढ़ते दाम लोगों के आंखों से आंसू बहा रहे हैं। दिल्ली में तो प्याज के दामों ने सेब को भी पीछे छोड़ दिया है। सेब जहां 40 से 60 रुपये किलो है वहीं, प्याज 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे माहौल में विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।


प्याज के दाम उत्पादन बढ़ने के बावजूद बढ़ रहे हैं। 2017-18 में जहां प्याज का उत्पादन 232.62 लाख टन था वहीं, 2018-19 में देश में प्याज का उत्पादन 234.85 लाख टन रहा है। लेकिन फिर भी तीन महीने से दाम बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे बड़ी वजह भण्डारण की समुचित व्यवस्था का नहीं होना है।


प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। हैरानी वाली बात ये है कि एक तरफ प्याज का दाम न मिलने से किसानों के आंख में आंसू हैं, दूसरी तरफ आम आदमी को प्याज के बढ़ते दाम रुला रहे हैं। भाजपा सरकार को दोनों के आंसू नहीं दिख रहे हैं क्योंकि उनकी आंख का पानी सूख चुका है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1