21 march 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 7 दिसंबर 2020

तुला राशि वाले उल्टे-सीधे कामों से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

कुंभ राशि वालों के लिए आज दिन विशेष है। आज कुछ मामलों में जहां सफलता मिलने का योग बना हुआ है वहीं कुछ स्थितियों में हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।

मेष राशि – Mesh Rashi 7 December 2020 , Aries Horoscope 7 December 2020
Mesh 7 December 2020 Ka Rashifal , आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। इसे औरों के सामने न लाएँ, नहीं तो बदनामी हो सकती है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 7 December 2020 , Taurus Horoscope 7 December 2020
Vrishabha 7 December 2020 Ka Rashifal , आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा । जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। पार्ट्नर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है । गाय को रोटी खिलाने से तनाव कम होगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 7 December 2020 , Gemini Horoscope 7 December 2020
Mithun 7 December 2020 Ka Rashifal , खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 7 December 2020 , Cancer Horoscope 7 December 2020
Kark 7 December 2020 Ka Rashifal , फिट रहने के लिए सही खानपान का चुनाव करना सही दिशा में उठाया हुआ कदम साबित होगा। जो आपके प्रति सहानुभूति रखता हो, उसके साथ अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आपके साथ कई गलत काम हो रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठाए जाने की संभावना है। अच्छी समझ रखने के कारण परिवार के किसी सदस्य की भावना के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के मामले में आपको काफी मेहनत करना पड़ सकती है। शुभ अंक : 9 , शुभ रंग : क्रीम

सिंह राशि – Singh Rashi 7 December 2020 , Leo Horoscope 7 December 2020
Singh 7 December 2020 Ka Rashifal ,गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अनुशासन सफलता की अहम सीढ़ी होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि – Kanya Rashi 7 December 2020 , Virgo Horoscope 7 December 2020
Kanya 7 December 2020 Ka Rashifal , आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसकाखुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी । छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे।

तुला राशि – Tula Rashi 7 December 2020 , Libra Horoscope 7 December 2020
Tula 7 December 2020 Ka Rashifal , जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना – इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 7 December 2020 , Scorpio Horoscope 7 December 2020
Varshik 7 December 2020 Ka Rashifal , मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। कुछ घरेलू दिक़्क़तों का बुरा असर घर की शांति और परिवार की सेहत पर हो सकता है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं।

धनु राशि – Dhanu Rashi 7 December 2020 , Sagittarius Horoscope 7 December 2020
Dhanu 7 December 2020 Ka Rashifal ,आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज उनका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलायें किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपनी ज्वैलरी के प्रति सतर्क रहें। छात्र आज घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें सफलता जरुर हासिल होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 7 December 2020 , Capricorn Horoscope 7 December 2020
Makar 7 December 2020 Ka Rashifal , मकर आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पासकते हैं। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगाऔर आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है। हलाँकि इससे आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। आज आपके पास पर्याप्त वक़्त होने की संभावना है, लेकिन इन क़ीमती पलों को ख़्याली पुलाव पकाने में न गँवाएँ। कुछ पुख़्ता करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 7 December 2020 , Aquarius Horoscope 7 December 2020
Kumbh 7 December 2020 Ka Rashifal , आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी।

मीन राशि – Meen Rashi 7 December 2020 , Pisces Horoscope 7 December 2020
Meen 7 December 2020 Ka Rashifal , आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन मेंबहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। अगर आप बेरोजगार है तो आज आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। रिश्तों में मधुरता बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो छात्र आज किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, अपने से साथ लौंग के पांच दाने लेकर जायें सफलता जरुर मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें मनोकामनायें पूरी हो जायेंगी। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे।

8 दिसंबर 2020 का राशिफल , 8 December 2020 Rashifal , 8 December 2020 Ka Rashifal , Rashifal 8 December 2020 , 8 Nov 2020 Rashifal

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1