NRC और CAA के खिलाफ मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने CAA और NRC के खिलाफ मार्च निकाला। CM कमलनाथ भी इस मार्च में शामिल हुए और इस कानून का विरोध किया। उन्होंने कहा कि BJP जनता का ध्यान मोड़ने की राजनीति करती है। आज हमने जो शांति मार्च किया है यह सिर्फ मध्य प्रदेश के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है। संसद में इनके गृहराज्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश में NRC लागू होगा। मध्य प्रदेश में ऐसा कोई कानून लागू नहीं होगा जो संविधान विरोधी, देश विरोधी, धर्म विरोधी हो।
इसी बीच सरकार ने असम को छोड़कर पूरे देश में अगले साल राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने का फैसला किया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसे लेकर आरोप लगाया है कि सरकार NPR को NRC के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि NRC की दिशा में NPR पहला कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1