होली के त्यौहार में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में भोजपुरी स्टार्स होली के मौके पर नए-नए गाने रिलीज कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल में रिलीज हुए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नया गाना तहलका मचाए हुए है। रोजाना लॉन्च हो रहे होली पर भोजपुरी गानों की लिस्ट में दिनेश लाल यादव का यह गाना काफी तेजी से Social Media पर फेमस हो रहा है।
इस गाने का नाम है। ‘रंग डलबा त देहब हजार गारी’। इस गाने को दिनेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। वहीं, गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की हिट जोड़ी डांस करते नजर आ रही है।
गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और आशीष वर्मा ने म्यूजिक दिया है। इस वीडियो गाने को रिलीज होने के बाद से अब तक 67 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ-साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भोजपुरी गानों और फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यही कारण है कि उनके गानों को रिलीज होने के साथ ही खूब सुर्खियां बटोरते हैं।