Indian Premier League (IPL) में खिलाड़ियों का जोश कई बार मैदान पर अलग ही रंग दिखाता है और ऐसा नजारा पहले भी कई मौकों पर देखने को मिल चुका है। हाल ही में Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में Nicholas Pooran को Krunal Pandya का गला पकड़ते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते और मैदान पर हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अटकलें लगाई गईं। अब पूरे मामले पर खुद क्रुणाल पंड्या ने प्रतिक्रिया देते हुए सच्चाई सामने रखी है।
वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
दरअसल, Indian Premier League (IPL) 2026 में Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच Ekana Cricket Stadium में मुकाबला खेला गया था। मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब Nicholas Pooran बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे और Kunal Pandya ने उन्हें तेज बाउंसर गेंद फेंकी। इसके बाद अगली गेंद पर पूरन ने सिंगल लेकर नॉन-स्ट्राइकर एंड का रुख किया, जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत होती दिखाई दी। हालांकि उस वक्त मामला शांत रहा और खेल आगे बढ़ गया।
मैच खत्म होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो में पूरन और क्रुणाल आपस में बात करते नजर आ रहे थे। इसी दौरान पूरन ने मजाकिया अंदाज में क्रुणाल का गला पकड़ा और हल्का धक्का देते दिखाई दिए। थोड़ी देर बाद Justin Langer भी वहां पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए। हालांकि कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह सामान्य हो गया और दोनों खिलाड़ी हंसते-मुस्कुराते हुए दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते दिखे, जिससे साफ हो गया कि यह कोई गंभीर विवाद नहीं था।
कुणाल पाण्डेय के सामने आया बयान
वायरल वीडियो के बाद उठी तमाम अटकलों पर Kunal Pandya ने खुद विराम लगा दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर Nicholas Pooran के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कोई लफड़ा नहीं, सिर्फ प्यार मेरे भाई। 100 IPL मैच पूरे करने पर बधाई, अभी तो और भी बहुत कुछ बाकी है। वैसे, वो बाउंसर कैसा था?” वहीं पूरन ने भी कमेंट में जवाब देते हुए कहा, “यहां सिर्फ प्यार है, वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है।” बता दें कि दोनों खिलाड़ी Lucknow Super Giants के लिए साथ खेल चुके हैं और उनके बीच अच्छी दोस्ती है।
