51वें दिन भी नहीं थमा ‘धुरंधर 2’ का तूफान, आमिर की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कदमभर दूर रणवीर

Dhurandhar: The Revenge को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 51 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन अब भी जारी है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई Dhurandhar: The Revenge ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब फिल्म की नजर Dangal के ऑलटाइम रिकॉर्ड पर है, जो फिलहाल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही नया इतिहास रच सकती है। वहीं, फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन थिएटर्स में इसका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है।

धुरंधर 2 की आठवें हफ्ते में एंट्री
Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh और Sara Arjun स्टारर यह फिल्म अब अपने आठवें हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन कमाई की रफ्तार अब भी बरकरार है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, Dhurandhar 2 ने रिलीज के 51वें दिन भारत में 42 लाख रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल घरेलू कलेक्शन 1,365.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

1800 के करीब पहुंचने को तैयार
Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस रफ्तार भले अब थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म अब भी इतिहास रचने की दौड़ में बनी हुई है। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म की कमाई 1792.11 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है और अब इसका अगला लक्ष्य 1800 करोड़ क्लब में एंट्री करना है। Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही Baahubali 2: The Conclusion का रिकॉर्ड तोड़कर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है। अब फिल्म की नजर Dangal के रिकॉर्ड पर टिकी हुई है।

ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स का प्लान
Dhurandhar 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स ने फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है। हाल ही में साफ किया गया कि फिल्म अभी कुछ समय तक सिनेमाघरों में ही दर्शकों का मनोरंजन करेगी। ऐसे में फिल्म के पास कमाई बढ़ाने के लिए करीब एक महीने का समय और है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या Dhurandhar 2 Dangal का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या फिर दूसरे स्थान पर ही रुक जाएगी। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में Ranveer Singh के साथ Sara Arjun, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R. Madhavan और Rakesh Bedi अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1