एक समय ऐसा लग रहा था कि Kolkata Knight Riders का IPL 2026 सफर जल्दी खत्म हो जाएगा। टीम शुरुआती 6 मुकाबलों में जीत का खाता तक नहीं खोल पाई थी, लेकिन अब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR ने शानदार वापसी कर ली है। 8 मई को Arun Jaitley Stadium में खेले गए मुकाबले में टीम ने Delhi Capitals को 8 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। 143 रन के लक्ष्य को KKR ने महज 14.2 ओवर में हासिल कर प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी फिर मजबूत कर दी।
KKR जीत के रथ पर सवार
Varun Chakravarthy, Sunil Narine और Anukul Roy की स्पिन तिकड़ी ने दिल्ली के बल्लेबाजों को पूरी तरह बांधकर रखा, जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। इसके बाद Finn Allen ने सिर्फ 47 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। सीजन की खराब शुरुआत के बाद कप्तान Ajinkya Rahane की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज ने शांत नेतृत्व और सही रणनीति से KKR को शानदार वापसी दिला दी।
KKR का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कैसे होगा साफ?
लगातार चार जीत के बाद Kolkata Knight Riders ने IPL 2026 की प्लेऑफ रेस में दमदार वापसी कर ली हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। उसके पास अभी चार मुकाबले बाकी हैं। अगर KKR अपने सभी मैच जीत लेती है तो टीम 17 अंकों के साथ बिना किसी समीकरण के सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि एक भी हार के बाद नेट रन रेट और दूसरी टीमों के नतीजे अहम हो जाएंगे। अब KKR की नजर 13 मई को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होगी, जो Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेला जाएगा।
