Darbhanga Bomb Blast

Darbhanga Blast: एक मोबाइल नंबर से आरोपितों तक पहुंच गयी एनआइए

Darbhanga Blast: दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दो आरोपित भाइयों इमरान और नासिर से NIA ने पूछताछ शुरू कर दी है।रिमांड पर लेने के बाद अब NIA दोनों आरोपितों को दिल्ली लेकर चली गयी है। इसके बाद हैदराबाद, शामली व अन्य जगहों पर ले जाकर निशानदेही को पुख्ता कर सकती है। सूत्रों की मानें तो दरभंगा ब्लास्ट स्थल पर भी ले जाकर जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है। इधर अन्य दो आरोपितों की NIA कोर्ट में पेशी के बाद बेऊर जेल भेज दिया गया। इसमें एक आरोपित की रिमांड NIA को मिल गयी है।

सूत्रों की मानें तो NIA के सामने घटना की पूरी पटकथा साफ हो गयी है। देश में इस वारदात में शामिल चारों मुख्य आरोपित अब NIA की जद में हैं। लेकिन, अब NIA के जांच का एक पक्ष यह है कि आखिर घटना को अंजाम देने के लिए कहां से पैसा आया था? अगर हवाला कारोबार के आतंक के लिए फंडिंग की जा रही थी तो इसके पीछे कौन हैं? विदेशी फंडिंग भी इसमें शामिल हो सकती है। हालांकि सूत्रों की मानें तो ब्लास्ट से पूर्व करीब 1.5 लाख तक दोनों भाइयों को पैसा मिल गया था। ब्लास्ट के बाद करोड़ों की डील थी।


17 जून को दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले में एक मोबाइल नंबर जांच एजेंसियों के लिए बड़ा मददगार साबित हुआ है। सिकंदराबाद स्टेशन पर पार्सल की बुकिंग करने वाले और दरभंगा में रिसीवर के रूप में एक ही व्यक्ति का नाम लिखा हुआ था, जो मो. सुफियान था। इसी तरह से दोनों ही जगहों पर एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। ब्लास्ट के बाद उसी नंबर के टॉवर लोकेशन से एक के बाद एक आरोपित गिरफ्तार होते गये।


हालांकि, जिस के नाम से बुकिंग की गयी थी। वो अभी भी पूरे घटना क्रम से बाहर है। गौरतलब है कि कफील और सलीम ने ही हैदराबाद में रह रहे इमरान और नासीर के बारे में बताया था। तब जाकर उन दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया जा सका. लेकिन एटीएस और NIA ने योजना बढ़ तरीके से काम किया। पहले पकड़े गये दोनों भाइयों की गिरफ्तारी दिखायी गयी और इसके बाद उनका पता बताने वाले कफील और सलीम की गिरफ्तारी सामने रखी गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1