Gopalganj news

बाढ़ से बढ़ी बिहार की चिंता-जानिए कितने जिलों में जल प्रलय की स्थिति

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ एक बार फिर से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती दिख रही है। नेपाल की नदियों के रौद्र रूप से बिहार के कई जिले फिर से जल प्रलय के खतरे की ओर जाते दिख रहे हैं। वाल्मीकि नगर बराज से 2 दिन पहले करीब ढाई लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। उस पानी का डिस्चार्ज अब Gopalganj पहुंचने लगा है, इसकी वजह से गोपालगंज सदर प्रखंड के 1 दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने से गंडक के नीचे वाले इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इन गांव में आने जाने वाली सड़कों पर कई फ़ीट उपर पानी बह रहा है। गोपालगंज के 6 प्रखंडों के 42 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं जिला प्रशासन ने भी गंडक के नीचे वाले इलाके में रह रहे लोगों को तटबन्धों पर आने की अपील की है।

दरअसल 2 दिन पहले बाल्मीकि नगर बराज से करीब 2 लाख 60 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। इसके बाद शनिवार को भी अधिकतम 2 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो अब Gopalganj में पहुंच गया है। पानी के कारण गोपालगंज में गंडक का जलस्तर अब लगातार बढ़ रहा है। डुमरिया घाट पर गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। Gopalganj सदर प्रखंड के अलावा मांझागढ़ और बैकुंठपुर में बाढ़ के पानी से 3 दर्जन से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं और लोगों को परेशानी बढ़ गई है।

लोग अपना और मवेशियों के खाने का सामान लेकर गांवो से बाहर निकलने लगे हैं। सदर एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल ने कहा है कि गंडक के डिस्चार्ज लेबल पर निगरानी रखी जा रही है। अभी जिले में बाढ़ से कोई ज्यादा खतरा नही है। सभी तटबन्धों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

दूसरी ओर नेपाल से आने वाली नदियों का पूर्वी चम्पारण में तांडव भी तेजी से शुरु हो गया है। बूढी गंडक नदी जहां सुगौली और बंजरिया प्रखंड में तांडव मचा रही है तो बागमती और लालबकेया नदी ने पताही के गांवों में तबाही मचाना शुरु किया है। पिछले 3 दिनों से जारी नदियों के रौद्र रुप ने पूर्वी चम्पारण जिला का शिवहर जिला से समपर्क को भंग कर दिया है। पताही प्रखंड के देवापुर जिहली सहित दर्जनों गावों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पूर्वी चम्पारण जिला में बाढ़ अब अपनी सीमा का विस्तार करते हुए कई अन्य प्रखंडों में पहुंचने लगा है। सुगौली, बंजरिया संग्रामपुर और केसरिया के बाद बाढ़ ने सिकरहना अनुमंडल में तबाही मचाना शुरु किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1