Delhi Air Pollution 2020

दिल्ली में अब ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ शुरू,जानिए कब से कब तक चलेगा अभियान

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार के अभियान ‘Red light On, Gaadi Off’ की शुरुआत बुधवार सुबह 8 बजे से हो गई है। इसके तहत Red Light होने पर वाहन चालक को इंजन बंद कर देना होगा। यह अभियान आगामी 15 नवंबर तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा। अभियान की सफलता के लिए दिल्ली के 100 व्यस्ततम चौराहों पर 2500 पर्यावरण मार्शल की तैनाती की गई है। यह अभियान मुख्य रूप से भीड़ वाले 100 रेड लाइट चौराहों पर चलाया जा रहा। इस अभियान के जरिये लोगों को वायु प्रदूषण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और उनके दायित्य का एहसास कराने के लिए है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री Gopal Rai का कहना है कि ‘युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान के तहत ‘Red light On, Gaadi Off’ 15 नवंबर तक चलेगा। दिल्‍ली सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘एंटी डस्‍ट कैंपेन’ भी चला रही है, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने ‘Red light On, Gaadi Off’ भी चलाने का निर्णय लिया है।
क्या है ‘Red light On, Gaadi Off’

बुधवार से दिल्ली में शुरू हुए ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का कहना है कि ये अभियान दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का है। इसमें सभी को अपनी इच्छा से योगदान करना है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी सांसद, विधायक और पार्षदों को पत्र लिख चुकी है कि वे अपने अपने इलाकों में लोगों को जागरूक करें। इस में राजनीतिक सभी पार्टियों, RWA, मार्किट एसोसिएशन, औद्योगिक संगठन, NGO, ऑफिसर्स एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन से भी अभियान को सफल बनाने की गुजारिश की गई है। बताया जा रहा है कि यह अभियान सफल रहा तो दिल्ली में 20 फीसद तक वायु Pollution कम किया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली के Pollution में सबसे ज्यादा योगदान गाड़ियों का रहता है। फिलहाल पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के चलते वायु गुणवत्ता का स्तर 300 के पार पहुंच गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1