Coronavirus के प्रकोप के चलते नेपाल ने शुक्रवार को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पर रोक लगा दी है। इससे पहले गुरुवार को चीन ने एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्डन मंत्री योगेश भट्टराई ने बताया कि नेपाल ने देश के सभी पहाड़ों पर चढ़ाई पर रोक लगाने के साथ-साथ पर्यटक वीजा जारी करना बंद कर दिया है।

