केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी: 4% बढ़ा DA

सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने इन्हें होली का तोहफा दिया है। PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोत्तरी को अनुमति दे दी है। महंगाई भत्ता या महंगाई राहत महंगाई दर और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी के आधार पर तय की जाती है।

केंद्र सरकार ने इससे पहले राज्यसभा में कहा था केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए एक जनवरी 2020 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बकाया है। बकाया DA/DR का इस महीने भुगतान हो जाएगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को हर साल क्रमश: एक जनवरी और एक जुलाई से दिया जाता है और इसका भुगतान क्रमश: मार्च और सितंबर महीने में किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1