यूपी में भी कोरोना से स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद

दिल्ली व हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी Coronavirus को महामारी घोषित कर दिया गया है। यूपी में सभी स्कूल और कॉलेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में 10 से ज्यादा Coronavirus के पॉजिटिव लोगों की पहचान की जा चुकी है। वहीं सैकड़ों लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश में Coronavirus के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक बुलाई थी। बैठक में कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इसके अलावा नोएडा में प्राइवेट फर्म में काम करने वाला व्यक्ति Coronavirus से पीड़ित पाया गया है। नोएडा के CMO ने इस बात की पुष्टि की है। कंपनी के 707 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।

इससे पहले दिल्ली समेत पूरे देश में Corona के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी ऐहतियात के तौर पर सभी सिनेमा हाल और जिन स्कूलों व कालेजों में परीक्षाएं नहीं हैं, उन सभी को आगामी 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया। दिल्ली में सभी खेल, आयोजनों, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस पर रोक लगा दी है।

प्रेस कांफ्रेंस में CM के साथ दोनों डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, मुख्य सचिव आरके तिवारी भी मौजूद थे। CM ने कहा कि डेढ़ महीने पहले से ही प्रदेश में एलर्ट जारी किया गया था। बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी। अस्पतालों में स्टाफ की ट्रेनिंग हो सके इसके लोए भी हमने काम किए। 4100 चिकित्सकों को ट्रेन भी किया जा चुका है। प्रत्येक जनपद में आइसोलेशन वार्ड बने हुए हैं।

CM ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 3 स्थानों पर नमूने लेने की जगह थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज व बी.एच.यू. के साथ 5 जगहों पर लैबोरेटरी तैयार करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में 4100 डॉक्टर्स को प्रशिक्षित किया गया है। 75 जिलों के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाकर 820 बेड रिजर्व किए गए हैं। निजी और सरकारी क्षेत्र के 24 मेडिकल कॉलेज में भी 448 बेड रिजर्व किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1