Health Minister Dr Harsh Vardhan Warning

घातक होगी फिर लापरवाही, अनलॉक में लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत-डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने लोगों को फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि फिर से लापरवाही लोगों के लिए घातक हो सकती है। Unlock में अधिस सतर्क रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि Corona की दूसरी लहर के दौरान Corona के मामले उच्चतम स्तर पर जाने के बाद कम हो गए हैं। इससे राहत जरूर मिली है, लेकिन यह संक्रमण रुकने की गारंटी नहीं है। इसलिए Unlock में भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्री Dr Harsh Vardhan दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनलॉक का मतलब यह नहीं मान लेना चाहिए कि Corona समाप्त हो गया है। बल्कि, Unlock के बाद और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। खासतौर पर ठीक तरीके से MASK और शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है।

डा. हर्षवर्धन ने टीकाकरण की गति बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इसे अधिक व्यापक बनाना होगा। केंद्र सरकार देश के सभी वयस्कों के मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की है ताकि कोई भी व्यक्ति टीके के बिना नहीं रहे। दिल्ली के हालात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब यहां हालात बेकाबू हुए थे तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सहित अन्य कई मंत्रालय व विभागों ने जुटकर हालात को काबू किया था।

डा. हर्षवर्धन ने बताया कि 2014 में पदभार संभालने के बाद से ही पीएम मोदी ने देश के सामने डिजिटल इंडिया का विजन पेश किया था। इसी के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन पर तेजी से काम हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह नियमित रूप से कोरोना के जिलेवार मामलों और मौत के आंकड़ों की निगरानी के लिए एक मजबूत रिपोर्टिंग तंत्र की आवश्यकता पर जोर देता रहा है। मंत्रालय ने बिहार द्वारा कोरोना से हुई मौतों के मामलों में संशोधन किए जाने के 2 दिन बाद यह बात कही। बिहार सरकार ने 3,951 लोगों की मौत को आंकड़ों में शामिल किया है, जिनकी जानकारी नहीं मिली थी। बिहार में Corona से हुई मौत के आंकड़ों में अचानक वृद्धि देखी गई थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को 9,429 बताई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1