शारदीय नवरात्र में नौ दिनों के नौ ग्रहों की होती है पूजा, समस्याओं से मिलती है मुक्ति

शारदीय नवरात्र में इस बार देवी दुर्गा का आगमन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर 29 सितंबर को हुआ है और विदाई दशमी तिथि पर आठ अक्तूबर को होगी। इस वर्ष नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक क्रमश: मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि स्वरूप का दर्शन-पूजन किया जाता है।

नवरात्र के नौ दिन विधि-विधान से करें नवग्रह शांति की पूजा

प्रतिपदा के दिन मंगल ग्रह की शांति करानी चाहिए।
द्वितीय के दिन राहु ग्रह की शान्ति करने संबन्धी कार्य करने चाहिए।
तृतीया के दिन बृहस्पति ग्रह की शान्ति के लिए पूजा करनी चाहिए।
चतुर्थी के दिन व्यक्ति शनि शान्ति के उपाय कर स्वयं को शनि के अशुभ प्रभाव से बचा सकता है।
पंचमी के दिन बुध ग्रह की शांति के लिए पूजा करनी चाहिए।
षष्ठी के दिन केतु ग्रह की पूजा करनी चाहिए।
सप्तमी के दिन शुक्र ग्रह की पूजा करनी चाहिए।
अष्टमी के दिन सूर्य ग्रह की पूजा करनी चाहिए।

नवमी के दिन चन्द्रमा की शांति कार्य किए जाते है।

किसी भी ग्रह शांति की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कलश स्थापना और दुर्गा मां की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद लाल वस्त्र पर नव ग्रह यंत्र बनावाया जाता है। इसके बाद नवग्रह बीज मंत्र से इसकी पूजा करें फिर नवग्रह शांति का संकल्प करें।

प्रतिपदा के दिन मंगल ग्रह की शांति होती है इसलिए मंगल ग्रह की फिर से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद पंचमुखी रूद्राक्ष, मूंगा अथवा लाल अकीक की माला से 108 मंगल बीज मंत्र का जप करना चाहिए। जप के बाद मंगल कवच एवं अष्टोत्तरशतनाम का पाठ करना चाहिए। राहू की शांति के लिए द्वितीया को राहू की पूजा के बाद राहू के बीज मंत्र का 108 बार जप करना, राहू के शुभ फलों में वृद्धि करता है।

जानिए नवरात्रों में सुख-शांति के लिये किस देव की पूजा करें

नवरात्र में मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान श्रीराम व हनुमान की अराधना भी फलदायी बताई गई है. सुंदरकाण्ड, रामचरित मानस और अखण्ड रामायण से साधक को लाभ होता है. शत्रु बाधा दूर होती है. मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. नवरात्र में विघि विधान से मां का पूजन करने से कार्य सिद्ध होते हैं और चित्त को शांति मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1