Navratri Calendar 2021

Navratri Calendar 2021: 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि,जानिए किस दिन होगा समापन

Navratri Calendar 2021: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) की शुरुआत इस साल 07 अक्टूबर यानी गुरुवार से होने जा रही है। महालया अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि (Navratri ) की शुरुआत होती है। बता दें कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। नवरात्रि (Navratri ) का समापन इस साल 15 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगा। इसी दिन विजयादशमी (Vijayadashmi) यानी दशहरे का त्यौहार मनाया जाएगा। नवरात्रि (Navratri ) में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों की उपासना की जाती है। विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की जाती है।


देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्यौहार की धूम रहती है। गुजरात में जहां नवरात्रि (Navratri ) में गरबों का रिवाज है तो वहीं बंगाल में सिंदूर खेला काफी प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दिनों में बंगाल की रौनक देखते ही बनती है। यहां घरों से लेकर मंदिरों तक मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देती है। नवरात्रि (Navratri ) के हर दिन मां के एक स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है। हम आपको बताते हैं कि 07 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ से लेकर 15 अक्टूबर को समापन के दिन तक किस तरह मां की उपासना की जाएगी।

नवरात्रि (पहला दिन) – 07 अक्टूबर (गुरुवार) – मां शैलपुत्री पूजा (घट-स्थापना)
नवरात्रि (दूसरा दिन) – 08 अक्टूबर (शुक्रवार) – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
नवरात्रि (तीसरा दिन) – 09 अक्टूबर (शनिवार) – मां चंद्रघंटा पूजा
नवरात्रि (चौथा दिन) – 10 अक्टूबर (रविवार) – मां स्कंदमाता
नवरात्रि (पांचवा दिन) – 11 अक्टूबर (सोमवार) – मां कात्यायनी
नवरात्रि (छठवां दिन) – 12 अक्टूबर (मंगलवार) – मां कालरात्रि
नवरात्रि (सातवां दिन) – 13 अक्टूबर (बुधवार) – मां महागौरी
नवरात्रि (आठवां दिन) – 14 अक्टूबर (गुरुवार) – मां सिद्धिरात्रि
नवरात्रि (नौवां दिन) – 15 अक्टूबर (शुक्रवार) – नवरात्रि पारण/ दुर्गा विसर्जन, दशहरा

इन नियमों का करें सख्ती से पालन
नवरात्रि (Navratri ) महापर्व में मां दुर्गा की अपार कृपा बरसती है, लेकिन इसे पाने के लिए भक्तों को कठोर तप करना पड़ता है। नवरात्र के इन 9 दिनों में सख्त नियमों का पालन करने पर ही मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप भी माता की उपासना के दौरान सभी नियमों का पालन करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1