Double Murder

बिहार के नालंदा में शादीशुदा प्रेमिका के साथ पकड़ा गया प्रेमी, पति ने दोनों को काट डाला

प्रेमिका की शादी के कई सालों बाद भी प्रेमी नहीं माना। Valentine वीक में वह उससे मिलने उसकी ससुराल जा पहुंचा। दोनों को घर के अंदर कमरे में साथ देख कर पति का पारा चढ़ गया। उसने पत्‍नी व उसके प्रेमी की वहीं काटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद पूरा परिवार दोनों के शवों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन बीघा गांव में बुधवार की सुबह हुई।

रूपन बीघा गांव के रहने वाले सबलू यादव की पत्नी Rekha देवी की हत्या उसके प्रेमी निशांत कुमार उर्फ छोटू के साथ बुधवार की सुबह पति व ससुराल वालों ने कर दी। रेखा एवं निशांत के शव घर के कमरे में जमीन पर पड़े मिले। हत्या में प्रयुक्त फाबड़े को हत्‍यारों ने पीनी से धोकर छिपा दिया था, जिस पुलिस ने कमरे से पास से बरामद कर लिया है। Rekha के पति समेत घर के सभी सदस्य फरार हैं।


मिली जानकारी के अनुसार रेखा का निशांत के साथ शादी के पहले से ही प्रेम संबंध था। लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी सबलू से करा दी। 30 वर्षीय रेखा देवी की चार व 3 साल की 2 संतानें भी हैं। इसके बाद भी दोनों का प्रेम संबंध कायम रहा। रेखा का मायका हिलसा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में है। उसका प्रेमी भी उसी गांव का रहने वाला था। दोनों मौका निकाल कर गुपचुप मिलते रहते थे।अचानक पहुंचा पति, खुल गई पोल

Valentine वीक में प्रेमी ने रेखा से मिलने की ठानी। बताया जाता है कि पति के नौकरी के सिलसिले में चेन्‍नई में रहने के कारण दोनों को मौका मिल गया। लेकिन बुधवार की सुबह अचानक ही पति चेन्नई से आ गया। इसी बीच निशांत अपनी प्रेमिका रेखा से मिलकर घर से निकलने ही वाला था कि सबलू व घरवालों की नर उसपर पड़ गई। दोनों को साथ देख पति व ससुराल वालों ने आपा खो दिया। घर वालों ने इसे मान-सम्मान के खिलाफ मानकर दोनों को मार डाला। मृतक निशांत के पिता बिहार पुलिस में जवान हैं। निशांत भी आगामी 3 मार्च को नौकरी ज्वाइन करने वाला था।

SP हरिप्रसाथ एस ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या मामला Honor Killing का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक महिला के ससुराल वालों की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1