magnitude earthquake strikes

प्रशांत महासागर में भूकंप, न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक असर, सुनामी की चेतावनी

दक्षिण प्रशांत महासागर में शक्तिशाली Earthquak के झटके महसूस किए गए। Earthquak की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। Earthquak का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर था। शक्तिशाली Earthquak आने के बाद न्यूजीलैंड, वनुआतू, फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यह लॉर्ड होवे द्वीप के लिए खतरा है, जो ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) पूर्व में है।
इसके साथ ही अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है।


बता दें कि इस क्षेत्र में Earthquak आने की संभावना ज्यादा रहती है क्योंकि यह महासागर के चारों ओर भूकंपीय दोष लाइनों की एक घोड़े की नाल के आकार की श्रृंखला ‘रिंग ऑफ फायर’ के साथ स्थित है।

जानिए क्या होता है सुनामी
समुद्र के भीतर अचानक जब बड़ी तेज हलचल होने लगती है तो उसमें उफान उठता है। इससे ऐसी लंबी और बहुत ऊंची लहरों का रेला उठना शुरू हो जाता है जो तेज आवेग के साथ आगे बढ़ता है। इन्हीं लहरों के रेले को सूनामी कहते हैं। मालूम हो कि सूनामी एक जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है तेज लहरें। बताते चलें कि 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया और भारत समेत कई देशों में भयानक सुनामी आई थी। जिसमें काफी जान माल का नुकसान हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1